हमसे जुड़े

Follow us

20.8 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home चंडीगढ़ 900 करोड़ की प...

    900 करोड़ की परियोजनाओं का सीएम मान कल करेंगे उद्घाटन

    Punjab News
    900 करोड़ की परियोजनाओं का सीएम मान कल करेंगे उद्घाटन

    कार्यक्रम के मुख्यातिथि होंगे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल | Punjab News

    चंडीगढ़ (सच कहूँ ब्यूरो)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) शनिवार को होशियारपुर में आयोजित होने जा रही ‘विकास क्रांति रैली’ के दौरान दोआबा क्षेत्र के लिए लगभग 900 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल होंगे। Punjab News

    आप पंजाब के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने शुक्रवार को कहा कि राज्य को विकास की नई राह पर आगे ले जाने के लिए राज्य सरकार विकास क्रांति ला रही है। उन्होंने कहा कि इस ‘विकास क्रांति रैली’ में 867.68 करोड़ रुपए की परियोजनाओं को गति दी जाएगी। कंग ने कहा कि पंजाब का चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र मुख्यमंत्री मान की सर्वोच्च प्राथमिकता है। स्वास्थ्य और शिक्षा उनकी पार्टी के भी दो मुख्य एजेंडे हैं। Punjab News

    आर्मी इंस्टीट्यूट की भी रखेंगे आधारशिला

    कंग ने कहा कि यूक्रेन संकट के दौरान हमने देखा कि हमारे कितने बच्चे वहां चिकित्सा की पढ़ाई कर रहे थे और युद्ध क्षेत्र में फंस गए थे। इसलिए मुख्यमंत्री मान ने पंजाब को देश का मेडिकल हब बनाने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि दोनों मुख्यमंत्री (भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल) होशियारपुर में एक नए सरकारी मेडिकल अस्पताल की आधारशिला रखेंगे। Punjab News

    पंजाब के हजारों लोगों की मौजूदगी में आप सरकार दोआबा के 10 विधानसभा क्षेत्रों में कई नई परियोजनाएं शुरु करने और पूरी हो चुकी परियोजनाओं को जनता को समर्पित करने जा रही है। उन्होंने कहा कि इसके साथ-साथ मुख्यमंत्री एक आर्मी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की भी आधारशिला भी रखेंगे। होशियारपुर के दो गांवों को भी नए सीवरेज और जल स्वच्छता प्रोजेक्ट मिलेंगे और होशियारपुर के 23 गांवों में खाली पड़ी पंचायती जमीन को खेल मैदान में तब्दील किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें:– मेवात में धर्मांतरण और दलित समाज के पलायन का रचा जा रहा है षडयंत्र: पवन कुमार

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here