हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home देश Rojgar Mela: ...

    Rojgar Mela: 51 हजार बेरोजगारों को पीएम मोदी देंगे इस दिन नियुक्ति पत्र

    Rojgar Mela
    Rojgar Mela: 51 हजार बेरोजगारों को पीएम मोदी देंगे इस दिन नियुक्ति पत्र

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। Rojgar Mela: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी गुरूवार को रोजगार मेले में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 51 हजार से अधिक नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। प्रधानमंत्री नवनियुक्त कर्मचारियों को संबोधित भी करेंगे। यह रोजगार मेला देश भर में 37 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। ये भर्ती केंद्र सरकार के विभागों के साथ-साथ राज्य सरकारों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में की गयी हैं। देश भर से चुने गए नए कर्मचारी राजस्व विभाग, गृह मंत्रालय, उच्च शिक्षा विभाग, स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग, वित्तीय सेवा विभाग, रक्षा मंत्रालय सहित विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों में नियुक्त किये गये हैं।

    Haryana News: भाई ने विधवा बहन के घर लगाया नोटों का ढेर, गिनते-गिनते थक गए लोग

    Rojgar Mela
    Rojgar Mela: 51 हजार बेरोजगारों को पीएम मोदी देंगे इस दिन नियुक्ति पत्र

    रोजगार मेला रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक कदम है। उम्मीद है कि रोजगार मेला भविष्य में रोजगार सृजन में उत्प्रेरक के रूप में कार्य करेगा और युवाओं को उनके सशक्तिकरण तथा राष्ट्रीय विकास में भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान करेगा। नये कर्मचारी अपने नये विचारों और भूमिका-संबंधी दक्षताओं के अलावा देश के औद्योगिक, आर्थिक और सामाजिक विकास को मजबूत करने में योगदान देंगें, जिससे प्रधानमंत्री के विकसित भारत के दृष्टिकोण को साकार करने में मदद मिलेगी। नवनियुक्त कर्मचारियों को एक आॅनलाइन मॉड्यूल कर्मयोगी प्रारंभ के माध्यम से खुद को प्रशिक्षित करने का अवसर भी मिल रहा है। Rojgar Mela

    राजनाथ ने अत्याधुनिक युद्धपोत इम्फाल की शिखा का अनावरण किया

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नौसेना के अत्याधुनिक युद्धपोत इम्फाल की शिखा का अनावरण किया। इस अवसर पर प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान, नौसेना प्रमुुख एडमिरल आर हरि कुमार, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह तथा रक्षा मंत्रालय और मणिपुर के वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद थे। म्फाल की शिखा के डिजाइन में बाईं ओर मणिपुर की ऐतिहासिक धरोहर ‘कांगला महल’ और दाईं ओर राज्य के पौराणिक प्राणी ‘कांगला सा’ को दर्शाया गया है। इससे मणिपुर के लोगों द्वारा देश की स्वतंत्रता , संप्रभुता और सुरक्षा के लिए दिये गये बलिदान को महत्व दिया गया है। ‘कांगला महल’ मणिपुर का एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक और पुरातात्विक स्थल है। ‘कांगला-सा’ मणिपुर का राज्य प्रतीक भी है।

    इस युद्धपोत का निर्माण मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) में किया गया और यह प्रोजेक्ट 15 बी श्रेणी का तीसरा विध्वंसक पोत है जो निर्देशित मिसाइल प्रणाली से लैस है। अप्रैल 2019 में इसके शुभांरभ के समय इस युद्धपोत को इम्‍फाल नाम दिया गया और एमडीएल द्वारा 20 अक्टूबर 2023 को इसे भारतीय नौसेना को सौंप दिया गया। कमीशन से पहले परीक्षणों के दौरान इस युद्धपोत ने हाल ही में विस्तारित रेंज की एक ब्रह्मोस मिसाइल का सफल प्रक्षेपण किया। इस असाधारण उपलब्धि के पश्चात अब इस युद्धपोत के शिखा अनावरण कार्यक्रम का भी शानदार तरीके से आयोजन किया जा रहा है। समुद्री परंपराओं और नौसैनिक रिवाजों के अनुसार भारतीय नौसेना के युद्धपोतों और पनडुब्बियों के नाम प्रमुख शहरों, पर्वत श्रृंखलाओं, नदियों, बंदरगाहों और द्वीपों के नाम पर रखे गए हैं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here