हमसे जुड़े

Follow us

26.9 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा व्यक्ति की छत...

    व्यक्ति की छत से फेंककर हत्या

    Sangrur News
    Sangrur News: संगरूर में पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा

    सोनीपत (सच कहूँ न्यूज)। Sonipat News: जिले के गांव माहरा में एक व्यक्ति की छत से फैंक कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि परिवार के ही एक युवक से एक लड़की को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद चचेरे भाई ने ही युवक को छत से नीचे फैंक दिया। मृतक के भाई ने भैंंसवान खुर्द पुलिस चौकी में शिकायत दी है। बरौदा थाना पुलिस ने अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Sonipat News

    जानकारी देते हुए गांव माहरा निवासी जयकवांर ने बताया कि वे दो भाई हैं। उसका भाई राजकुमार उर्फ राजा (42) चाऊमीन-बर्गर की रेहड़ी लगाता था। रविवार रात को उसका भाई चाचा ओमप्रकाश के घर गया था। वहां उसके चचेरे भाई अशोक उर्फ शौकी व श्याम भी थे। जब वे छत पर बैठे थे तो लड़की को आपत्तिजनक बात कहने पर उनकी आपस में कहासुनी हो गई। Sonipat News

    जयकंवार ने आरोप लगाया कि मध्यरात्रि करीब दो बजे अशोक उर्फ शौकी ने उसके भाई राजकुमार को उठाकर छत से नीचे फैंक दिया। नीचे गिरने से राजकुमार को गंभीर चोटें आई। परिजन उसे लेकर गोहाना के सिविल अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भैंसवान खुर्द पुलिस चौकी के इंचार्ज संजय ने बताया कि वारदात की सूचना मिलने पर फोरेंसिक टीम ने मौके का मुआयना किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के भाई जयकंवार के बयान पर पुलिस ने थाना बरौदा में मामला दर्ज किया है। Sonipat News

    यह भी पढ़ें:–Inspire Award Manak Yojana: 12 सरकारी और 6 प्राइवेट स्कूलों के बच्चों के आइडिया चयनित

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here