हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Saturday, February 21, 2026
More

    अमेरिका में हुए हादसे में करनाल निवासी युवक की मौत, 8 महीने पहले गया था अमेरिका

    Karnal News
    Karnal News :

    करनाल (सच कहूँ न्यूज)। Karnal News: करनाल के बसंत बिहार में तथा मूल रूप से बलड़ी गांव के रहने वाले युवक की अमेरिका के वॉशिंगटन में सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक राहुल (23) पार्सल डिलीवरी का काम करता था। काम के दौरान उसकी गाड़ी को कार ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद मृतक युवक के परिजनों का बुरा हाल है। उसके शव को भारत लाने के लिए अमेरिका में युवकों द्वारा डोनेशन एकत्रित किया जा रहा है। Karnal News

    जानकारी देते हुए मृतक राहुल के पिता सुभाष ने बताया कि उसका सपना था कि उसका बेटा विदेश में काम करे। इसके लिए उसने 50 लाख रुपए का कर्ज लेकर 8 महीने पहले डंकी के रास्ते अपने बेटे राहुल को अमेरिका भेज दिया। करीब 2 महीने पहले ही राहुल को वॉशिंगटन में पार्सल डिलीवरी का काम मिला था। यहां वह पार्सल वाली गाड़ी चलाता था। उसने बताया कि 29 मई (भारत में 30 मई) की रात 9 बजे राहुल रेड लाइट पर गाड़ी में था। इसी दौरान दूसरी तरफ से तेज रफ्तार कार आई और राहुल की गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। Karnal News

    राहुल जब वॉशिंगटन में घर नहीं पहुंचा तो उसके रिश्ते में भाई लगने वाले रमन ने उसे कॉल की। नंबर बंद आने पर रमन ने अपने साथियों के साथ राहुल की तलाश शुरू कर दी। रेड लाइट पर उसकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हालत में मिली। इसके बाद सभी युवक तुरंत पुलिस स्टेशन पहुंचे। यहां उन्हें पता चला कि सड़क हादसे में राहुल की मौत हो चुकी है। मृतक राहुल के पिता इलेक्ट्रिशियन का काम करते हैं। उन्होंने सरकार से मदद की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि कर्ज लेने के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। बेटे के शव को भारत लाने में मदद की जाए। Karnal News

    यह भी पढ़ें:– सड़क पर चलती गाड़ी में स्टेयरिंग छोड़कर छत पर कर रहा था खतरनाक स्टंट, थार सहित किया अंदर

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here