हमसे जुड़े

Follow us

35.3 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More
    Home राज्य पंजाब पुलिस ने सुलझ...

    पुलिस ने सुलझाई महिला हत्या मामले की गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार

    Ludhiana News
    Ludhiana News: गिरफ्तार आरोपी संबंधी जानकारी देते पुलिस अधिकारी।

    शक के चलते साथी युवक ने ही मौत के घाट उतारा | Ludhiana News

    लुधियाना (सच कहूँ/जसवीर गहल)। Ludhiana News: रविवार शाम को गांव गिल्ल के आसपास एक महिला के शव बरामद होने के मामले को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार महिला की हत्या उसके ही साथी ने की, जो उसके साथ पिछले लगभग दस वर्षों से रह रहा था।

    जानकारी देते हुए थाना सदर के प्रमुख इंस्पेक्टर हर्षवीर सिंह ने बताया कि आरोपी जस्सी की फेसबुक के जरिए करीब 10 साल पहले संदीप कौर (35) निवासी मुंडिया कलां के साथ मित्रता हुई थी। जस्सी शादीशुदा और संदीप कौर तलाकशुदा थी। फेसबुक पर दोस्ती के बाद इन दोनों का रिश्ता काफी गहरा हो गया था, लेकिन कुछ समय से इन दोनों के बीच झगड़ा हो रहा था। Ludhiana News

    उन्होंने बताया है कि जस्सी संदीप पर शक करता था, जिसको लेकर उनमें अक्सर झगड़ा रहता था। इसीलिए संदीप संदीप भारत छोड़कर कनाडा जाना चाहती थी, लेकिन जस्सी उसे जाने से रोक रहा था। पुलिस की पूछताछ में जस्सी ने खुलासा किया है कि 4 अगस्त को भी इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ था। गुस्से में आकर वह संदीप कौर को गिल रोड स्थित एक खाली प्लॉट में ले गया। वहां जाकर उसने चाकू से उसका गला काट दिया। पुलिस ने आरोपी से एक कार, वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू और एक एक्टिवा बरामद की है। मृतका के फोन की कॉल डिटेल्स और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को छानने के बाद पुलिस को सुराग मिला और आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान जसवीर सिंह उर्फ जस्सी (37) निवासी गांव धांदरा (बस स्टैंड के नजदीक) के रूप में हुई है।

    यह भी पढ़ें:– PSEB की अध्यक्ष डॉ. सतबीर बेदी ने दिया इस्तीफा

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here