हमसे जुड़े

Follow us

25.2 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान बिहाणी एसडी क...

    बिहाणी एसडी कॉलेज के छात्र आकाश सुथार ने जीता गोल्ड मेडल

    Sri Ganganagar News

    श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर द्वारा आयोजित 20वीं अंतर महाविद्यालय टेबल टेनिस पुरुष प्रतियोगिता श्री जैन कॉलेज बीकानेर में सम्पन्न हुई। टेबल टेनिस पुरुष प्रतियोगिता में सेठ जी.एल बिहाणी एसडी पीजी कॉलेज (Bihani SD College) के छात्र आकाश सुथार पुत्र श्री कालूराम सुथार बीए प्रथम वर्ष द्वितीय सेमेस्टर ने एकल प्रतिस्पर्धा में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल कर महाविद्यालय एवं अपने परिवार का नाम रोशन किया।

    महाविद्यालय के छात्र आकाश सुथार द्वारा टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त करने पर बिहाणी शिक्षा ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं विधायक जयदीप बिहाणी, सचिव नीरज बिहाणी, निदेशक राजेन्द्र राठी, उपनिदेशक कमलजीत सिंह सूदन, प्राचार्य वरुण माहेश्वरी, जितेंद्र भाटी डीपी व समस्त स्टॉफ सदस्यों ने शुभकामना प्रेषित करते हुए छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना की है। Sri Ganganagar News

    19 वर्ष बुशु प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल जीता | Sri Ganganagar News

    श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। शिक्षा विभाग द्वारा चौहटन बाड़मेर में आयोजित 68वीं राज्य स्तरीय 19 वर्ष छात्र वुुशु प्रतियोगिता में एस.डी. बिहाणी सीनियर सेकंडरी स्कूल (कक्षा 10) के छात्र हिमांशु पांडे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 45 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीता है। हिमांशु पांडे का अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।

    बिहाणी स्कूल के हिमांशु का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन

    विद्यालय के शारीरिक शिक्षक धीरज शर्मा ने बताया कि हिमांशु का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन होने पर बिहाणी शिक्षा ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं विधायक जयदीप बिहाणी, महासचिव हिमांशु बिहाणी, विद्यालय सचिव घनश्याम बिन्नाणी, निदेशक राजेंद्र राठी, सह शैक्षिक निदेशक कमलजीत सूदन, एवं प्राचार्य अशोक ग्रोवर ने छात्र को शुभकामनाएं दी है। Sri Ganganagar News

    ओबामा 10 अक्टूबर से हैरिस के चुनाव अभियान में शामिल होंगे

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here