हमसे जुड़े

Follow us

28 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More

    Salasar Pilgrimage: सालासर पैदल यात्रा पर जा रही बालिका की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

    Sri Ganganagar News

    श्रीगंगानगर से रवाना हुआ था पैदल यात्रियों का जत्था | Sri Ganganagar News

    Salasar Pilgrimage: श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। स्थानीय वार्ड नंबर 63 के बापूनगर से सालासर धार्मिक यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं के जत्थे में शामिल 12-13 वर्षीय एक बालिका की अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मृत्यु हो गई। पुलिस के मुताबिक बापूनगर निवासी शीनू नामक बालिका को देर रात यहां के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में गंभीर हालत में भर्ती करवाया गया, जिसकी कुछ देर बाद मृत्यु हो गई। बाद में उसके शव को जिला अस्पताल के मुर्दाघर में सुरक्षित रखवा दिया गया। Sri Ganganagar News

    उक्त बालिका को हनुमानगढ़ टाउन रावतसर मेगा हाईवे पर गांव नवरंगदेसर के पास कल शाम को कोई वाहन टक्कर मारकर भाग गया। हनुमानगढ़ टाउन थाना अधीन शेरगढ़ पुलिस चौकी के हवलदार सतवीर ने बताया कि उस समय यह बालिका से जत्थे से अलग आगे या पीछे चल रही थी।नौरंगदेसर के आसपास कोई वाहन उसे टक्कर मारकर भाग गया। एक कार वाले ने उसे हनुमानगढ़ टाउन सिविल अस्पताल पहुंचाया।

    हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया जबकि परिवार वाले उसे इलाज के लिए श्रीगंगानगर के एक अस्पताल में ले आए। शीनू का शव पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है कि यह हादसा मेगा हाईवे पर कहां और किस वाहन से हुआ। इस दुखद हादसे के कारण पैदल यात्रा पर निकले बालिका के परिवारजन तथा अन्य अनेक यात्री बीच में ही यात्रा समाप्त कर वापस श्रीगंगानगर आ गए। Sri Ganganagar News

    बिहाणी एसडी कॉलेज के छात्र आकाश सुथार ने जीता गोल्ड मेडल

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here