हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी जानलेवा हमले ...

    जानलेवा हमले व नाबालिग से छेड़छाड़ का वांछित आरोपी गिरफ्तार

    Kairana News
    Kairana News: जानलेवा हमले व नाबालिग से छेड़छाड़ का वांछित आरोपी गिरफ्तार

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: जानलेवा हमले व नाबालिग के साथ में छेड़छाड़ करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा भी बरामद हुआ है। Kairana News

    एसपी शामली रामसेवक गौतम ने बताया कि विगत 8 अगस्त को जमशीदा निवासी ग्राम मण्डावर ने गांव के ही कुछ लोगो के खिलाफ गाली-गलौच, मारपीट, जानलेवा हमला व नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया था। शुक्रवार को वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने मामले में नामजद आरोपी अहसान निवासी ग्राम मण्डावर को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त 315 बोर का एक तंमचा बरामद किया है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– मुखबरी के शक में घर में घुसकर हमला, मुकदमा दर्ज

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here