हमसे जुड़े

Follow us

42.5 C
Chandigarh
Friday, April 24, 2026
More
    Home देश बिहार में डबल...

    बिहार में डबल इंजन सरकार का बात सुनने की बजाय छात्रों पर अत्याचार: प्रियंका

    New Delhi
    New Delhi बिहार में डबल इंजन सरकार का बात सुनने की बजाय छात्रों पर अत्याचार: प्रियंका

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि बिहार में अपनी वाजिब मांगों को लेकर आवाज उठा रहे छात्रों की बात सुनने की बजाय डबल इंजन सरकार उन पर लगातार अत्याचार कर रही है। उन्होंने कहा कि बिहार में पेपर लीक हो रहे हैं, परीक्षाओं में भ्रष्टाचार हो रहा है तथा धांधली की जा रही है और जब छात्र इसके खिलाफ आवाज उठा रहे हैं तो कड़ाके की सर्दी में उन पर पानी की बौछार कर छात्रों पर अत्याचार किया जा रहा है।

    श्रीमती वाड्रा ने कहा ‘बिहार में तीन दिन के अंदर दूसरी बार छात्रों पर अत्याचार किया गया। परीक्षाओं में भ्रष्टाचार, धांधली, पेपर लीक रोकना सरकार का काम है लेकिन भ्रष्टाचार रोकने की जगह छात्रों को आवाज उठाने से रोका जा रहा है।’ उन्होंने कहा ‘इस कड़ाके की ठंड में युवाओं पर पानी की बौछार और लाठी चार्ज करना अमानवीय है। भाजपा का डबल इंजन युवाओं पर डबल अत्याचार का प्रतीक बन गया है।’

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here