हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य पंजाब 4 गौशालाओं को...

    4 गौशालाओं को बांटी गौवंश की राशन सामग्री

    Lehragaga News
    Lehragaga News: गौरव गोयल और प्रमुख व्यक्तियों द्वारा गौवंश को खल फीड देने के संबंध में यादगार फोटो खिंचवाते हुए।

    लहरागागा (राज सिंगला/नैन्सी)। Lehragaga News: जय श्री महांकाली मंदिर समिति, संकीर्तन मंडल द्वारा बेसहारा जीव जंतु कल्याण सोसायटी के सहयोग से संत सौमनी 1008 पूज्य गुरुदेव श्री राम प्रकाश जी महाराज की कृपा से संकीर्तन मंडल के उपाध्यक्ष स्व. संजीव तायल (संजे) की याद में 13वां खल वितरण समागम आयोजित किया गया। Sangrur News

    इस अवसर पर स्व. संजीव तायल के परिवार के सदस्य जनक राज तायल, बिट्टू तायल, एडवोकेट सोमनाथ (जॉनी) तायल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंजाब कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल के सुपुत्र गौरव गोयल ने शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मंदिर समिति, संकीर्तन मंडल और बेसहारा कल्याण सोसाइटी जहां हर हफ्ते मंदिर में मेडिकल कैम्प और क्षेत्र की लगभग 14 गौशालाओं को खल, गुड़ और अन्य समाजसेवी कार्यों में सहयोग दे रही है, उसकी अत्यधिक सराहना की। Sangrur News

    इस अवसर पर विशेष अतिथि अरूप सिंगला, अध्यक्ष श्री दुर्गा सेवा दल (संगरूर), जोगिंदर सिंह सारो सरप्रस्त खालसा प्रेम मार्ग कल्याण सोसायटी पशु पिंगलवाड़ा (सुनाम) ने कहा कि मंदिर समिति संकीर्तन मंडल द्वारा क्षेत्र की गौशालाओं को शहरवासियों के सहयोग से खल और गुड़ दिया जाता है, यह सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। Sangrur News

    यह भी पढ़ें:– Nayab Singh Saini: विधायक जगमोहन आनंद ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की मुलाकात, करनाल के विकास कार्यों पर की चर्चा

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here