हमसे जुड़े

Follow us

26.8 C
Chandigarh
Monday, April 20, 2026
More
    Home देश Haryana: हरिय...

    Haryana: हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पहल! टोल फ्री नंबर 104 डॉयल करें ये चिकित्सा सेवा मुफ्त पाएं!

    Haryana News
    Haryana: हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पहल! टोल फ्री नंबर 104 डॉयल करें ये चिकित्सा सेवा मुफ्त पाएं!

    स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने किया पोर्टल का शुभारंभ

    Haryana Government Scheme: चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की लोगों को ऑनलाइन नागरिक सेवाएं उपलब्ध करवाने की प्रतिबद्धता की कड़ी में हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी पहल करते हुए डॉक्टर से मिलने का समय लेने के लिए टोल फ्री नंबर डायल 104 की सुविधा उपलब्ध करवाई है। Haryana News

    स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री आरती सिंह राव (Health Minister Arti Singh Rao) ने इस पोर्टल का शुभारंभ शुक्रवार को पंचकूला के सेक्टर-1 स्थित विश्राम गृह से किया। इसके बाद पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि आज स्वास्थ्य विभाग के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित शिकायतों को भी इस पोर्टल पर दर्ज करवाया जा सकता है। शिकायतकर्ता से 5 दिन के अंदर-अंदर कॉल बैक की जाएगी। इस पोर्टल पर दवाइयों के बारे में जानकारी ली जा सकेगी। इस दौरान प्रदेश से सभी सीएमओ वीसी से जुडे।

    लोगों को लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा | Haryana News

    उन्होंने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य नागरिक अस्पतालों में लोगों को लाईन में लगने से बचाना है। डायल 104 पर पहले से डॉक्टर से परामर्श लेने का समय लिया जा सकेगा। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि अस्पतालों में स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की कमी को पूरा किया जा रहा है। अभी हाल ही में 761 डॉक्टरों को नई नियुक्ति प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि पहले से जारी ई-टेली मेडिसन सेवाओं को भी इसके साथ एकीकृत किया जाएगा।

    एक अन्य प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि अस्पतालों के मरम्मत का कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग के साथ शीघ्र ही बैठक करेंगे। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल, महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉक्टर मनीष बंसल, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक डॉक्टर वीरेंद्र यादव, डॉक्टर कुलदीप सिंह व विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे। Haryana News

    Haryana News: हरियाणा सरकार का ऐलान! करें ये काम, एक लाख पाएँ ईनाम!