हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home चंडीगढ़ Punjab Roadwa...

    Punjab Roadways: रोडवेज, पी.आर.टी.सी. के बेड़े में 1262 नई बसें होंगी शामिल

    Chandigarh News
    Chandigarh News: रोडवेज, पी.आर.टी.सी. के बेड़े में 1262 नई बसें होंगी शामिल

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Punjab Roadways: परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने वीरवार को कहा कि पनबस के बेड़े में 606 और पी.आर.टी.सी. में 656 समेत 100 मिनी बसें, कुल 1262 नई बसें शामिल की जाएंगी। भुल्लर ने पंजाब रोडवेज और पी.आर.टी.सी. के अधिकारियों को आदेश दिया कि नई बसें शामिल करने की कार्रवाई में तेजी लाई जाए। Chandigarh News

    पंजाब रोडवेज और पी.आर.टी.सी. के अधिकारियों के साथ नई बसों की खरीद संबंधी चल रही कार्रवाई का मूल्यांकन करने के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य के लोगों को बेहतर सरकारी बस सेवा मुहैया करवाने की दिशा में किए गए कार्यों के चलते राज्य के लोगों का सरकारी बस सेवा में फिर से भरोसा बहाल हुआ है, जिसके कारण सरकारी बसों की प्रति किलोमीटर के हिसाब से आमदनी में वृद्धि दर्ज हुई है।

    उन्होंने पंजाब रोडवेज और पी.आर.टी.सी. के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे पहले से चल रही बसों के कंडम होने से पहले नयी बसों की खरीद संबंधी चल रही कार्रवाई पूरी कर ली जाए, ताकि राज्य के लोगों को किसी किस्म की दिक्कत का सामना न करना पड़े। Chandigarh News

    यह भी पढ़ें:– भूसे की ट्रालियों के अवैध पार्किंग स्थल बने फ्लाईओवर, हादसे की आशंका