हमसे जुड़े

Follow us

28 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान पत्नी ने मां-...

    पत्नी ने मां-बाप के साथ मिलकर पति पर किया जानलेवा हमला

    Hanumangarh News
    सांकेतिक फोटो

    छीने रुपए व गाड़ी, मारपीट कर खुद ही करवाया अस्पताल में भर्ती

    हनुमानगढ़। एक युवक अपने ससुराल पहुंचा तो ससुर-सास व पत्नी ने उसके साथ गाली-गलौज की। यही नहीं युवक पर जानलेवा हमला करते हुए लोहे की पाइप से वार कर चोटें मारी। साठ हजार रुपए व गाड़ी छीन ली। मारपीट के बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने ही युवक को अस्पताल में भर्ती करवा दिया। इस संबंध में भिरानी पुलिस थाना में युवक के ससुर-सास व पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। Hanumangarh News

    पुलिस के अनुसार दलीप सिंह (60) पुत्र मोमनराम जाट निवासी गांव अजीतपुरा ने रिपोर्ट के जरिए मुकदमा दर्ज करवाया कि 15 जून की दोपहर 2 बजे उसका लड़का रामपाल अपनी गाड़ी लेकर तेल लाने के लिए गांव झिलोदा से होकर हरियाणा के शिवानी जा रहा था। उसके पास लगभग साठ हजार रुपए नकद थे। उसका लड़का रामपाल बीच रास्ते में अपने सुसराल गांव झिलोदा में रुक गया। वहां पर उसके लड़के के ससुर दीपचंद झाझड़िया, सास गुड्डी, पत्नी सीमा ने गाली-गलौज की और लोहे की पाइप से जानलेवा हमला कर दिया।

    युवक के साथ ससुराल में हुई वारदात | Hanumangarh News

    उसके लड़के रामपाल की जेब से जबरदस्ती लगभग साठ हजार रुपए निकाल लिए व गाड़ी छीन ली। इन लोगों ने ही उसके लड़के को घायलावस्था में हिसार के सीएमसी अस्पताल में भर्ती करवा दिया। अगले दिन 16 जून को उन्हें इस बारे में पता चला। उसके लड़के रामपाल पर जानलेवा हमला करने के कारण उसके सिर व हाथ में चोट आई। उसके लड़के रामपाल को डरा-धमकाकर उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने यह बात हॉस्पिटल में कहलवा दी कि बाइक से गिरने के कारण उक्त चोटें आईं। उसके लड़के रामपाल के सिर में लगभग 27-28 टांके आए।

    जब वे अस्पताल पहुंचे तो रामपाल के ससुराल पक्ष के लोगों ने डिस्चार्ज करवा कर रामपाल को उन्हें सुपुर्द कर दिया। उसके बाद वे रामपाल को घर पर ले आए। घर आने के लगभग एक घंटे बाद उसके लड़के रामपाल की तबीयत बिगड़ गई। इस पर वे उसे वापस हिसार के सीएमसी अस्पताल ले गए और भर्ती करवाया। अब उसके लड़के रामपाल का इलाज चल रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार घायल युवक के ससुर-सास व पत्नी के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश एएसआई प्रकाशचन्द्र के सुपुर्द की है। Hanumangarh News

    घर में घुसकर चुराई नकदी