हमसे जुड़े

Follow us

21 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान भटनेर दुर्ग क...

    भटनेर दुर्ग के बाहर मृतावस्था में मिला बुजुर्ग, दुर्ग से गिरने की जताई जा रही आशंका

    Hanumangarh News
    Sanketik photo

    हनुमानगढ़। टाउन में भटनेर दुर्ग के बाहर मंगलवार सुबह एक बुजुर्ग मृत अवस्था में मिलने से हड़कंप मच गया। बुजुर्ग के दुर्ग से गिरने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के मोर्चरी कक्ष में रखवाया। पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह सूचना मिली कि एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव भटनेर दुर्ग के बाहर पड़ा है। Hanumangarh News

    आशंका है कि बुजुर्ग व्यक्ति की मौत दुर्ग से गिरने से हुई है। सूचना पर एएसआई जसवंत सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच-पड़ताल की तो मृतक की पहचान सुरेंद्र वर्मा निवासी इन्द्रा कॉलोनी, टाउन के रूप में हुई। कुछ समय बाद मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस के अनुसार बुजुर्ग व्यक्ति ने भटनेर दुर्ग से कूदकर आत्महत्या की है या वह दुर्ग से पैर फिसलने से गिर या मौत की कोई अन्य वजह रही, इसके खुलासे के लिए तहकीकात की जा रही है। Hanumangarh News

    पक्कासहारणा में भिड़े दो पक्ष, कई घायल, सदर पुलिस थाना में परस्पर मुकदमे दर्ज