हमसे जुड़े

Follow us

26.9 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More

    Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी की विशेष चेतावनी!

    Delhi weather News
    Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी की विशेष चेतावनी!

    Delhi Weather Today: नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, 25 जून से 1 जुलाई तक राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मौसम में निरंतर बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी, किंतु उमस से राहत की संभावना अभी नहीं है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 25 जून को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हुई, और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हवा में नमी का स्तर काफी अधिक रहा—अधिकतम 81 प्रतिशत और न्यूनतम 75 प्रतिशत। Delhi weather News

    26 जून को मौसम सतर्कता के संकेत | Delhi weather News

    26 जून की सुबह के लिए मौसम विभाग ने एक विशेष चेतावनी जारी की है। इसके तहत तेज़ बारिश, बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका जताई गई है। इस दिन आकाश बादलों से ढका रहा और कुछ स्थानों पर मध्यम वर्षा दर्ज की गई।

    मौसम विभाग के अनुसार, 27 और 29 जून को फिर से गरज-चमक के साथ वर्षा हो सकती है, जबकि 28 और 30 जून को आकाश में बादल छाए रहने के बीच मध्यम स्तर की बारिश की संभावना है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 33-34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26-27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। 1 जुलाई को मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और रुक-रुक कर बारिश होने की उम्मीद है। हवा में नमी 85 प्रतिशत तक पहुंच सकती है, जिससे उमस भरी स्थिति बनी रहेगी।

    हालांकि, बारिश के कारण तापमान में कुछ गिरावट ज़रूर होगी, जिससे दिन के समय गर्मी से राहत मिलेगी। लेकिन, हवा में अधिक नमी के कारण शरीर पर चिपचिपाहट और बेचैनी बनी रह सकती है। ऐसे में स्वास्थ्य विशेषज्ञों का सुझाव है कि लोग अधिक पानी पिएं, हल्के कपड़े पहनें और घर से बाहर निकलने पर सावधानी बरतें। Delhi weather News

    Punjab: पंजाब सरकार की बड़ी कार्रवाई! अकाली नेता बिक्रम मजीठिया गिरफ्तार!