हमसे जुड़े

Follow us

38.1 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More

    Convicted prisoner escapes: हत्या प्रकरण में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा सजायाफ्ता कैदी खुला बंदी शिविर से भागा

    Convicted prisoner escapes:  हनुमानगढ़। हत्या के प्रकरण में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा कैदी गांव मक्कासर में संचालित खुला बंदी शिविर से फरार हो गया। इस संबंध में जिला कारागृह के प्रहरी की रिपोर्ट के आधार पर फरार हुए कैदी के खिलाफ जंक्शन पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। Hanumangarh News

    पुलिस के अनुसार जिला कारागृह के प्रहरी विकास बेनीवाल (28) पुत्र शिवकरण निवासी वार्ड 60, सुरेशिया, जंक्शन ने लिखित रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि दण्डित कैदी जलसिंह (45) पुत्र रामखिलाड़ी जाटव निवासी मई पीएस नदबई जिला भरतपुर हाल पीएस लखनपुर (राजस्थान) को केन्द्रीय कारागृह, भरतपुर से स्थानांतरण होने पर खुला बंदी शिविर ग्रामोत्थान पशु नस्ल सुधार एवं शिक्षा समिति, मक्कासर में 10 मई 2025 से सजा भुगतने के लिए भिजवाया गया था। उसे भरतपुर जिले के बयाना पुलिस थाना में हत्या के आरोप में दर्ज प्रकरण में अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संख्या एक बयाना भरतपुर की ओर से 5 जनवरी 2018 को आजीवन कारावास की सजा से दण्डित किया गया था।

    मंगलवार की सायंकाल हाजरी में उपस्थित नहीं होने पर कैदी जलसिंह को उसके आवंटित आवास एवं बंदी खुला शिविर के क्षेत्र में तलाश करने पर भी वह नहीं मिला। कैदी जलसिंह किसी समय खुला बंदी शिविर से फरार हो गया। उन्होंने इसकी सूचना जिला कारागृह अधीक्षक को दी तो उन्होंने कैदी के फरार होने के सबंध में पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज करवाने के निर्देश दिए। पुलिस ने फरार हुए सजायाफ्ता कैदी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश हैड कांस्टेबल पप्पूराम मीणा के सुपुर्द की है। Hanumangarh News

    Punjab: पंजाब सरकार की बड़ी कार्रवाई! अकाली नेता बिक्रम मजीठिया गिरफ्तार!