हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश Haryana Polic...

    Haryana Police: यो नायब सैनी का हरियाणा…अब गैंगस्टर की खैर नहीं, फिर हुई मुठभेड़

    Haryana Police
    Haryana Police: यो नायब सैनी का हरियाणा...अब गैंगस्टर की खैर नहीं, फिर हुई मुठभेड़

    Haryana Police: गुरुग्राम। हत्या, लूट समेत अनेक वारदातों में वांछित बदमाश कौशल को पुलिस ने मुठभेड़ में काबू किया है। मंगलवार की देर रात पुलिस के साथ उसी मुठभेड़ हुई। उसने पुलिस पर फायरिंग की। बचाव में पुलिस ने उसे गोली मारी, जो कि उसके पैर में जा लगी। इसके बाद उसे मौके से काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बुधवार को जानकारी दी कि उसे गुुरुग्राम के सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    IMD Alert: सावधान हो जाएं! 5 दिन आसमान से गिरने वाली है आफत, सोच-समझकर घर से निकलें…

    क्राइम ब्रांच पुलिस को सूचना मिली थी कि वांछित बदमाश कौशल दिल्ली-जयपुर नेशनल हाइवे-48 पर जोनियावास गांव के पास से गुजरने वाला है। इस सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई और उसे काबू करने की योजना बनाई। मौके पर पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम सहरावत गांव के पास तैनात हो गई। जैसे ही बदमाश कौशल वहां से निकल रहा ता तो पुलिस ने उसे काबू करने का प्रयास किया। सहरावन गांव के पास मंगलवार देर रात पुलिस और एक इनामी बदमाश कौशल जोनियावास के बीच मुठभेड़ हो गई। क्राइम ब्रांच टीम के मुताबिक वह भागने की कोशिश करने लगा। साथ ही अपने बचाव में उसने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। अपने बचाव में पुलिस ने भी उस पर गोली चलाई। जवाब कार्रवाई में गोली कौशल के पांव में लगी। वह तुरंत घायल होकर गिर गया। घायलावस्था में कौशल को सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत स्थिर है। पुलिस ने मुठभेड़ वाली जगह से हथियार बरामद किए हैं।
    क्राइम ब्रांच प्रभारी ललित ने गुरुवार को बताया कि कौशल जोनियावास गुरुग्राम और आसपास के इलाकों में लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द था। वह अपहरण, हत्या और फिरौती जैसे कई संगीन अपराधों में शामिल रहा। पटौदी के श्रमिक ठेकेदार कृष्ण की हत्या व अपहरण केस में उसके शामिल होने की जानकारी मिली है। Haryana Police

    अब से पहले भी वह पुलिस के हत्थे चढ़ा था। सीआईए ने कौशल को तब काबू किया था, जब वह अपने साथी अनिल के घर पर छिपा हुआ था। उस समय भी उसने फरार होने का प्रयास किया था। वर्ष 2021 में भी पुलिस मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी थी। बताया जा रहा है कि कौशल जोनियावास एक शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ कई जिलों में मामले दर्ज हैं।