क्राइम सिटी से ग्रेटर गाजियाबाद की और अग्रसर हो रहा गाजियाबाद: योगी

Ghaziabad
Ghaziabad क्राइम सिटी से ग्रेटर गाजियाबाद की और अग्रसर हो रहा गाजियाबाद: योगी

गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को इंदिरापुरम स्थित कैलाश मानसरोवर भवन में गाजियाबाद के विकास कार्यों को लेकर महत्वपूर्ण प्रेस ब्रीफिंग की। उन्होंने कहा कि लोनी, खोड़ा और मुरादनगर नगर पालिकाओं को गाजियाबाद नगर निगम में शामिल कर ‘ग्रेटर गाजियाबाद’ का स्वरूप दिया जाएगा। इसके साथ ही राजनगर एक्सटेंशन में प्रस्तावित क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण अब गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) द्वारा किया जाएगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि गाजियाबाद विकास, स्वच्छता और सुव्यवस्था का मॉडल बनकर उभर रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि गाजियाबाद अब देश की 50 और प्रदेश की पहली स्वच्छतम नगरपालिकाओं में शामिल हो रहा है। उन्होंने कैलाश मानसरोवर भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान तीसरे जत्थे के 46 कैलाश मानसरोवर यात्रियों को यात्रा किट वितरित की और एक-एक लाख रुपये की सहायता की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा, “देवाधिदेव महादेव से प्रार्थना करता हूँ कि सभी यात्रियों पर कृपा बनी रहे।”

बैठक में नए विकास प्रस्तावों पर हुआ मंथन

प्रेस ब्रीफिंग से पहले आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ मिलकर विभिन्न विकास योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि कैलाश मानसरोवर भवन, उत्तरांचल भवन, पूर्वांचल भवन आदि का उपयोग आमजन के लिए सुनिश्चित करने का प्रस्ताव भी तैयार किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि गाजियाबाद को स्मार्ट ट्रांसपोर्ट नेटवर्क से जोड़ा जा रहा है, रैपिड रेल, 12 लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, मेट्रो और हवाई अड्डा जैसी सुविधाएं शहर की नई पहचान बन रही हैं।

स्वच्छता और हरियाली में गाजियाबाद अग्रणी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले वर्षों में गाजियाबाद में हरियाली के स्तर में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। शहर में कूड़े के ढेरों को खत्म कर सिटी फॉरेस्ट के रूप में नया मॉडल प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने हिंडन नदी के दोनों किनारों पर वृक्षारोपण का भी निर्देश दिया।उन्होंने यह भी कहा कि घाटे में चल रही सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (सीईएल) को अब ‘मिनी रत्न’ दर्जा प्राप्त है और यह लाभकारी उपक्रम के रूप में उभरा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने “उत्कर्ष के 8 वर्ष” कार्यक्रम के दौरान जनपद गाजियाबाद में वर्तमान सरकार की अनेकों उन्नत उपलब्धियों का उल्लेख किया, जिसमें आरआरटीएस रैपिड मेट्रो, बुनियादी ढांचा, सामाजिक कल्याण और पर्यटन विकास प्रमुख हैं।

आरआरटीएस रैपिड मेट्रो उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने बताया कि आरआरटीएस द्वारा अशोकनगर (दिल्ली) से मेरठ साउथ तक गाजियाबाद के साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई, मुरादनगर और मोदीनगर स्टेशनों से होकर रैपिड मेट्रो का परिचालन प्रारंभ हो चुका है। यह परियोजना यातायात व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाएगी।

आर्थिक विकास और रोजगार

ओडीओपी के तहत इंजीनियरिंग गुड्स निर्यात:-10,641.69 करोड़
औद्योगिक निवेश:-8,468.63 करोड़, जिससे 1,127,692 लाभार्थियों को रोजगार मिला।
बुनियादी ढांचा एवं स्वच्छता योजनाएं
दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा (डीएमआरसी मेट्रो):-1,781.21 करोड़
करहेडा सिवरेज योजना (अमृत 2.0): ₹546.95 करोड़
लोनी सिवरेज योजना (फेज–03 पार्ट–01):-66.35 करोड़
स्मार्ट सिटी विकास एवं निगम की वैश्विक मान्यता

मूल्यवान पहचान: ब्लूमबर्ग फिलैंथ्रोपीज मेयर्स चैलेंज-2025 की फाइनल लिस्ट में गाजियाबाद नगर निगम का चयन ,भारत का दूसरा नगर निगम, जिसने कार्बन उत्सर्जन कम कर राजस्व वृद्धि को हासिल किया।

स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स प्रस्तावित:-103.11 करोड़

नए निगम कार्यालय भवन प्रस्तावित:-94.94 करोड़

इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस ): -85.75 करोड़

सड़क, पुल और अन्य संरचनाएँ

  • 9 प्रमुख सड़कों का निर्माण (65.15 कि॰मी.): -192.89 करोड़
  • राजनगर एक्सटेंशन पुल (गामिपुल): -56.58 करोड़
  • मेरठ तिराहा ग्रेड सेपरेटर व रोटरी: -35.00 करोड़
  • दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे से छिजारसी बंधा सड़क:-24.61 करोड़
  • हिंडन नदी पर चौथा पुल (जीटी रोड पर):-22.00 करोड़
  • दिल्ली मेरठ मार्ग स्थित 60 वर्षीय पुल का पुन:निर्माण: ₹21.53 करोड़

विमानन और यातायात सुधार

  • हिंडन एयरफोर्स स्टेशन सिविल टर्मिनल:-60.50 करोड़
  • मोहन नगर चौराहा से हवाई अड्डा मार्ग का विकास:-20.56 करोड़ (सीएम ग्रिड 2023–24 पैकेज–1)
  • शेषनाग द्वार से एलिवेटेड रोड विकास:-15.54 करोड़

स्वास्थ्य सेवाएँ

  • 100–बेड मैटरनिटी विंग (एमएमजी अस्पताल):-19.90 करोड़
  • 50–बेड संयुक्त चिकित्सालय (विजयनगर, डूंडा हेड़ा): -19.17 करोड़
  • क्रिटिकल केयर ब्लॉक (गाजियाबाद): -34.98 करोड़

सामाजिक प्रशासन एवं नागरिक सुविधाएँ

  • 1360 ईडब्ल्यूएस भवन (मधुबन–बापूधाम): -45.84 करोड़
  • नेहरू नगर ऑडिटोरियम, क्लब, स्विमिंग पूल एवं कार पार्क:-55.00 करोड़
  • मल्टी-लेवल कार पार्क: -38.83 करोड़
  • पेयजल हाउस कनेक्शन योजना (लोनी):-23.40 करोड़
  • पुलिस आवास (थाना लोनी, 48 इकाइयाँ):-22.42 करोड़
  • गौशाला (1300 गौवंश): -7.00 करोड़
  • राजकीय आईटीआई (मोहन नगर)-7.39 करोड़

धार्मिक और पर्यटन विकास

  • कैलाश मानसरोवर यात्रा भवन: -60.00 करोड़
  • परशुराम मंदिर (मुरादनगर) विकास:-0.925 करोड़
  • दूधेश्वरनाथ महादेव मंदिर विकास: -5.52 करोड़
  • 11 पर्यटन केंद्रों का विकास:-10.99 करोड़
  • राजकीय बालिका डिग्री कालेज (लोनी, धरौटी खुर्द): -9.42 करोड़

ये गणमान्य रहे मौजूद

मुख्यमंत्री की इस प्रेस वार्ता में कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा, राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप, सांसद अतुल गर्ग, बागपत के सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान, महापौर सुनीता दयाल, विधायक संजीव शर्मा, मंजू सिवाच, नंदकिशोर गुर्जर, अजीत पाल त्यागी सहित तमाम जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।