हमसे जुड़े

Follow us

23.9 C
Chandigarh
Monday, April 20, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी विद्यार्थियों...

    विद्यार्थियों को 21वीं सदी की चुनौतियों के लिए तैयार कर रही एकेडमी: उपाध्याय

    Kairana
    Kairana: विद्यार्थियों को 21वीं सदी की चुनौतियों के लिए तैयार कर रही एकेडमी: उपाध्याय

    कस्बे के द न्यू हाइट्स एकेडमी में आयोजित हुआ लैपटॉप वितरण एवं टॉपर सम्मान समारोह का आयोजन

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana: गुरुवार को कस्बे के झाड़खेड़ी मार्ग पर स्थित द न्यू हाइट्स एकेडमी में गेटवे टू नॉलेज कार्यक्रम के तहत लैपटॉप वितरण एवं टॉपर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ माँ सरस्वती की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ में हुआ। कार्यक्रम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह मुख्यातिथि व अपराध निरीक्षक योगेंद्र सिंह विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि वर्तमान युग डिजिटलाइजेशन का है। Kairana

    ऐसे में डिजिटल संसाधनों से छात्रों को जोड़ना एक सराहनीय प्रयास है। यह छात्रों को भविष्य के लिए सक्षम बनाएगा। अपराध निरीक्षक योगेन्द्र सिंह ने कहा कि तकनीक के बिना आज की शिक्षा अधूरी है, विद्यालय का यह कदम प्रेरणादायक है। एकेडमी चेयरमैन इमरान सिद्दीकी ने कहा कि उनका उद्देश्य हर विद्यार्थी को श्रेष्ठ बनने का अवसर प्रदान करना है। एकेडमी इसी उद्देश्य की ओर निरन्तर अग्रसर है। उनका प्रयास एकेडमी के छात्र-छात्राओं को तकनीकी के क्षेत्र में दक्ष बनाएगा। प्रधानाचार्य विवेक कुमार उपाध्याय ने कहा कि हम विद्यार्थियों को 21वीं सदी की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार कर रहे है। डिजिटलाइजेशन के इस युग ने सफलता के बीच प्रतिस्पर्धा को और बढ़ा दिया है। ऐसे में डिजिटल दक्षता छात्रों को समाज के मध्य स्थापित करने में सहायक सिद्ध होगी। Kairana

    इस आयोजन का उद्देश्य मेधावी छात्रों का सम्मान और डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देना है। इस दौरान कक्षा-10 के टॉपर्स सौम्या चौहान, आफिया और सारा तथा कक्षा-12 के टॉपर्स आदिना, साहिल और इकरा को स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया गया। इसके अलावा, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा की उत्कृष्ट नजीर पेश करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन की ओर से लैपटॉप प्रदान किए गए। लैपटॉप प्राप्त करने वाले छात्रों में देव चौधरी, सायान, सुम्बुल, कार्तिक, वासेफ, लव, अनस, उज़ैफा, अन्नू, यशिका, अंशी, उपलक्ष्य, दीपांशु, और प्रतीक शामिल रहे। इस अवसर पर संजय त्यागी, माफिया सैफी, नेहा गोयल, सरिता भाटी, कुमार गौरव व प्रदीप प्रसाद आदि मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें:– गुरू पूर्णिमा पर्व पर आज के टाइम में भी गुरु का महत्व उतना ही है जितना पुराने जमाने में था- पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर