हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश Train Acciden...

    Train Accident News: जम्मू से आई रेलगाड़ी पटरी से उतरी, इंजन सहित 3 डिब्बे डिरेल

    Train Accident News
    सांकेतिक फोटो

    चार बड़ी गाड़ियां लेट, जनहानि से रहा बचाव

    • बारिश के चलते ट्रैक के नीचे मिट्टी और पत्थर खिसके

    पठानकोट (सच कहूँ न्यूज़)। Train Accident News: जम्मू-कश्मीर से पंजाब के पठानकोट की तरफ आ रही एक मालगाड़ी गुरुवार सुबह माधोपुर रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गई। हादसे में ट्रेन का इंजन और तीन डिब्बे पटरी से उतरे (डिरेल) हैं। गनीमत यह रही कि यह एक मालवाहक ट्रेन थी, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। रेलवे विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारी बारिश के चलते ट्रैक के नीचे की मिट्टी और पत्थर खिसक गए हैं, जिससे यह रेल लाइन हल्की क्षतिग्रस्त हो गई थी।

    इसी कारण ट्रेन का संतुलन बिगड़ा और वह पटरी से उतर गई। इसके कारण मालवा एक्सप्रेस, सर्वोदय एक्सप्रेस जैसी चार सवारी गाड़ियां भी रास्ते में फंसी रहीं। रेलवे अधिकारियों ने बताया है कि जल्द ही ट्रैक को ठीक कर चालू कर दिया जाएगा। हादसे के कारण रूट बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इस रूट पर चलने वाली कई बड़ी ट्रेनें लेट हो गई। फिलहाल जम्मू-पठानकोट रेल मार्ग पर एकतरफा यातायात जारी रहा।

    ट्रैक प्रभावित होने से श्री माता वैष्णो देवी से गाजीपुर जाने वाली ट्रेन लेट हुई। यह ट्रेन 4 घंटे से बुद्धि रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। वहीं, जम्मू तवी से वाराणसी जाने वाली ट्रेन छन्न रेलवे स्टेशन पर 2 घंटे से खड़ी रही। इनके अलावा, मालवा एक्सप्रेस ट्रेन भी लेट रही। इसे जम्मू के ही विजयपुर स्टेशन पर खड़ा किया गया। वहीं, सर्वोदय एक्सप्रेस भी जम्मू स्टेशन पर खड़ी रही। मालगाड़ी डिरेल होने की सूचना मिलने के कुछ देर बाद ही रेलवे विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गई थीं। उन्होंने तत्काल राहत कार्य शुरू कर किया। अधिकारियों ने बताया है कि ट्रैक की मरम्मत का कार्य तेजी से चल रहा है और शाम तक रूट को सामान्य कर दिया जाएगा। रेलवे ट्रैकमैन राम बहादुर ने बताया है कि बारिश के कारण ट्रैक के नीचे हल्का भूस्खलन हुआ था, जिसके वजह से ट्रैक प्रभावित हुआ। इसकी वजह से ट्रेन पटरी से उतर गई।

    यह भी पढ़ें:– Mukhyamantri Sehat Yojana: पंजाब मंत्रिमंडल ने मुख्यमंत्री सेहत योजना को दी मंजूरी