हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश Stomach Stone...

    Stomach Stone: पेट में पथरी होने पर कौन सा फल खाना चाहिए और कौन सा नहीं? जानें पूरी जानकारी..

    Stomach Stone
    Stomach Stone: पेट में पथरी होने पर कौन सा फल खाना चाहिए और कौन सा नहीं? जानें पूरी जानकारी..

    Stomach Stone: (सच कहूं/अनु सैनी) आजकल के खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से पेट में पथरी वाले मरीजों की संख्या देश में लगातार बढ़ती नजर आ रही है। पथरी का सीधा कनेक्शन आपकी लाइफस्टाइल और गलत खानपान से होता है। बता दें कि पेट में जब पथरी की शुरूआत होती है, तो इस दौरान पेशाब करते समय पेट में तेज दर्द और इंफेक्शन हो जाता है, पथरी में होने वाला दर्द काफी तेज होता है, इस दर्द को ना तो नौजवान बर्दाश्त कर पाते है और ना ही बुजुर्ग। ऐसे में आपको ये जानना आवश्यक है कि अगर आपके पेट में पथरी है तो आपको किन फलों का सेवन करना चाहिए।

    पथरी में कौन से फल खाने चाहिए? Stomach Stone

    पानी वाले फल: पथरी के मरीज को ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए, इसके अलावा पथरी के मरीज को पानी वाले फल ज्यादा खाने चाहिए, जैसे तरबूज, खरबूजा, नारियल पानी, खीरा और हाई वॉटर युक्त फल खाना चाहिए, इससे शरीर में पानी की कमी नहीं रेहती है, और यह पेट में पथरी की समस्या को कम करते है।

    खट्टे फल: पथरी के मरीज को खट्टे फल या सिट्रिक फल खाने चाहिए, अगर आप पथरी से जूझ रहे हैं तो आपको खट्टे फलों का सेवन जरूर करना चाहिए, जैसे आप अपनी डाइट में संतरा, नींबू, अंगूर जैसे फलों को जरूर शामिल करें।

    कैल्शियम से भरपूर फल: पथरी वाले मरीज को हमेश कैल्शियम से भरपूर फल खाने चाहिए, जैसे अंगूर, जामुन, कीवी जो कि सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होते हैं।

    पथरी के मरीज को कौन सा फल नहीं खाना चाहिए? Stomach Stone

    पथरी की समस्या होने पर कौन सा फल और कौन सी सब्जी नहीं खानी चाहिए, ये बात बहुत ही कम लोग जानते होंगे। हम आपको बताते हैं, दरअसल पथरी होने पर अनार, अमरूद जैसे फल नहीं खाना चहिए। इसके अलाव सब्जियों में बेंगन, टमाटर और शकरकंद कम खाएं, ड्राई फ्रूट्स न खाएं, यह दिक्कत और अधिक बढ़ा सकते हैं।

    जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली और उसके आसपास के एरिया में भीषण गर्मी पड़ रही है, इस कारण किडनी स्टोन की गंभीर समस्या वहां बढ़ती ही जा रही है, इस का कारण शरीर में पानी की कमी बताई जा रही है, पिछले महीने से 30-40 प्रतिशत युवाओं में किडनी स्टोन की गंभीर बीमारी फैलती जा रही है।

    नोट: किसी आर्टिकल में दी गई टिप्स और सुझाव केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं, इस पर अमल करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।