हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान जाति नाम सुधा...

    जाति नाम सुधार की मांग, कलक्ट्रेट के समक्ष धरना-प्रदर्शन

    Hanumangarh News
    जाति नाम सुधार की मांग, कलक्ट्रेट के समक्ष धरना-प्रदर्शन

    जिला कलक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को भिजवाया मांगपत्र

    हनुमानगढ़। धाणका समाज जनजाति संघर्ष समिति के बैनर तले धाणका समाज के नागरिकों ने जाति नाम सुधार की मांग को लेकर सोमवार को जिला कलक्ट्रेट के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। जिला संयोजक माणक चंद धाणका और अध्यक्ष दीपक धाणका के नेतृत्व में एकत्रित समाज के नागरिकों ने धरना-प्रदर्शन के बाद जाति नाम में सुधार की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि भारत सरकार की ओर से अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (संशोधन) अधिनियम के तहत जारी गजट अधिसूचना में राजस्थान राज्य की अनुसूचित जनजाति सूची में अंग्रेजी वर्तनी में धानका का उल्लेख है। Hanumangarh News

    इसका हिन्दी रूपांतरण हिन्दी संस्करण में धाणका लिखा गया, जबकि केन्द्रीय हिंदी संस्थान, आगरा से प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार धानका का शुद्ध हिन्दी रूप धाणका है। उन्होंने बताया कि राज्य में वर्तमान में डिजिटल प्रणाली के तहत जाति प्रमाण पत्र जारी होते हैं, लेकिन पोर्टल पर धाणका नाम दर्ज है। इससे समाज के लोगों को प्रमाण पत्र जारी करने में विवाद उत्पन्न हो रहा है। स्वतंत्रता से पूर्व से ही राजस्थान में स्थायी रूप से निवास कर रही धानका जनजाति को इस कारण कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

    धानका नाम से अनुसूचित जनजाति के प्रमाण पत्र ऑफलाइन जारी किए जा रहे थे

    उन्होंने बताया कि राजस्थान सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट है कि राज्य के कई जिलों में धानका नाम से अनुसूचित जनजाति के जाति प्रमाण पत्र ऑफलाइन जारी किए जा रहे थे, जो इस बात का प्रमाण है कि धानका नाम से जनजाति को मान्यता है। यह विवाद किसी व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि पूरे समुदाय का है और इसे शीघ्र सुलझाया जाना आवश्यक है। संविधान में भी स्पष्ट है कि किसी भाषा या बोली के विवाद की स्थिति में अंग्रेजी वर्तनी को ही सही माना जाएगा, इसलिए धानका का हिन्दी रूप धानका ही मान्य होना चाहिए। उन्होंने मांग की कि गजट नोटिफिकेशन में दर्ज धाणका नाम को अलग कर धानका नाम से सूची में संशोधन किया जाए और इसे भारत सरकार को सिफारिश के रूप में भेजा जाए।

    राज्य सरकार इस विषय पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कार्रवाई करे, ताकि समाज के लोगों को अपने अधिकार और प्रमाण पत्र प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने समस्या का समाधान होने तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। इस मौके पर समिति संयोजक माणक चन्द, अध्यक्ष दीपक कुमार, उपाध्यक्ष संजय कुमार, कोषाध्यक्ष ज्वाला सिंह, आकाश कुमार, जितेन्द्र कुमार, हीरालाल, दर्शन सिंह, मोतीलाल, रमेश कुमार, बृजलाल, सुभाष कुमार, रोहताश, सतपाल, नत्थूराम, सेवाराम सहित समाज के कई नागरिक मौजूद थे। Hanumangarh News