हमसे जुड़े

Follow us

14.9 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More

    ‘शिक्षा से ही होगा समाज का उत्थान’

    Kairana News
    Kairana News: 'शिक्षा से ही होगा समाज का उत्थान'

    द्वादश प्रतिभा अलंकरण समारोह में कश्यप समाज ने मेधावियों को किया सम्मानित, समाज में फैली विसंगतियों एवं बुराइयों से स्वयं को दूर रखने का लिया संकल्प

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: भारतीय कश्यप युवा समाज सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित प्रतिभा अलंकरण समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरुस्कार प्रदान करके सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समाज को सुशिक्षित बनाने तथा बुराइयों को दूर करने पर बल दिया गया। Kairana News

    विगत रविवार को नगर में स्थित प्राचीन बाबा बनखंडी महादेव मंदिर प्रांगण में प्रतिवर्ष की भांति इस साल भी भारतीय कश्यप युवा समाज सेवा समिति के तत्वावधान में द्वादश प्रतिभा अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता श्रीपाल कश्यप व संचालन तेजवीर कश्यप व रेखा चौहान ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व एमएलसी सुरेश कश्यप ने कहा कि कोई भी समाज तभी विकास कर सकता है, जब समाज में फैली तमाम कुरीतियां समाप्त हो तथा समाज शिक्षित हो।

    इसलिए कुरीतियों को दूर करने के लिए समाज को जागरूक करने के साथ ही अपने बच्चों को शिक्षित बनाएं। भाजपा नेता व पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य रमेश गौड़ कश्यप ने कहा कि शिक्षा समाज में उजियारा फैलाती है। शिक्षा ही ऐसा धन है, जो फर्श से अर्श तक पहुंचा देती है। इसलिए शिक्षा बेहद जरूरी है। शिक्षा से ही समाज का उत्थान भी होगा। उन्होंने छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने माता-पिता का नाम रोशन करने तथा राष्ट्र सेवा करने के लिए प्रेरित किया। Kairana News

    कार्यक्रम को झिंझाना नगरपंचायत अध्यक्ष सुरेश कश्यप, तेजपाल सिंह कश्यप, डॉ. संजय कश्यप, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. रमेश साहनी, डॉ. बृजपाल सिंह, डॉ. मदनपाल, संदीप कश्यप, सरिता कश्यप, अनिल कश्यप आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं तथा प्रतिष्ठित व्यावसायिक कोर्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अभ्यर्थियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर घासीराम, कृष्णपाल सिंह, दीपक, चन्दगीराम, डॉ० श्रीपाल, संजीव, संजय, रणवीर, गौरव, मोहनलाल, राममेहर, अरविन्द, प्रवीण, मीनू, सुनील, अमित, रवि आदि कश्यप समाज के लोग मौजूद रहे। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– कैराना में एक बार फिर हुआ रिश्तों का ‘कत्ल’