हमसे जुड़े

Follow us

30.7 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More

    Body Donation: ब्लॉक कल्याण नगर निवासी माता सुरजीत कौर इन्सां बनी शरीरदानी

    Sirsa News

    Body Donation: सरसा। मंगलवार को सुखचैन कॉलोनी, ब्लॉक कल्याण नगर निवासी माता सुरजीत कौर इन्सां पत्नी स्वर्गीय श्री निधान सिंह के परिजनों ने माता के मरणोपरांत उनका शरीरदान करने का महान कार्य किया है, जोकि इंसानियत की भलाई हेतु मेडिकल रिसर्च के काम आएगा। बलवीर इन्सां सुपुत्र निधान सिंह ब्लॉक कल्याण नगर, सरसा ने जानकारी देते हुए बताया कि गत दिवस उनकी माता अपनी सांसारिक यात्रा पूरी करके अपने सतगुरु के चरणों में सचखंड जा विराजी हैं। Sirsa News

    उन्होंने बताया कि माता ने पूज्य गुरू संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षा अनुसार मरणोपरांत शरीर दान करने का प्रण लिया हुआ था, जिसको मद्देनजर रखते हुए उन्होंने अपनी माता की इच्छानुसार इंसानियत की भलाई हेतु उनका शरीर जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश में दान कर दिया है। Sirsa News

    बलवीर ने बताया कि उनकी माता पिछले कई वर्षों से डेरा सच्चा सौदा से जुड़ी हुई थी और अपना पूरा ही जीवन उन्होंने मानवता की सेवा में लगा दिया। 1995 से लगातार माता लंगर समिति की पक्की सेवा कर रही थी। उन्होंने अपने परिवार को भी राम नाम से जोड़कर इंसानियत की सेवा से जोड़ा। इसी सेवा भावना के तहत जीवन के अंतिम समय में माता अपने सतगुरु से ओड निभा गई और सचखंड जा विराजी। बलवीर इन्सां ने बताया कि 13 अगस्त दिन बुधवार को उनके निमित नामचर्चा का आयोजन किया जा रहा है। Sirsa News

    Welfare Works: बेसहारा पशुओं का ‘सहारा’ बने डेरा श्रद्धालु