हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी पिता ने विज्ञ...

    पिता ने विज्ञान से दुनिया जीती, बेटे ने खेल से दिल: ट्योढ़ी और बागपत का नाम फिर रोशन

    Baghpat News
    Baghpat News: पिता ने विज्ञान से दुनिया जीती, बेटे ने खेल से दिल: ट्योढ़ी और बागपत का नाम फिर रोशन

    बागपत (सच कहूँ/दीप दहिया)। Baghpat News: बागपत जिले के ट्योढ़ी गाँव का नाम एक बार फिर गर्व से गूंज उठा। अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक और दिल्ली विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. राम करण, जिन्होंने 13 वर्षों तक विदेश में रहकर भारत का नाम विज्ञान की दुनिया में रोशन किया, आज अपने सात वर्षीय बेटे की उपलब्धि से भावुक और गर्वित नजर आए। उनके पुत्र आर्यव शर्मा (आयु 7 वर्ष) ने 36वीं दिल्ली राज्य आईटीएफ ताइक्वांडो चैंपियनशिप (थ्यागराज इंडोर स्टेडियम, नई दिल्ली) में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता। Baghpat News

    प्रतियोगिता में तीन राउंड खेले गए। आर्यव ने पहला और दूसरा राउंड जीतकर फाइनल तक पहुँचने का कमाल कर दिखाया। गोल्ड मेडल से वह बस कुछ अंक पीछे रह गए और रजत पदक से संतोष करना पड़ा। इतनी छोटी उम्र में फाइनल तक पहुँचने की इस उपलब्धि ने सभी का दिल जीत लिया। पूरे गाँव ट्योढ़ी में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने मिठाइयाँ बाँटी और बच्चे को आशीर्वाद दिया। ग्रामीणों का कहना है कि जिस तरह डॉ. राम करण ने विज्ञान के क्षेत्र में भारत का नाम विश्व पटल पर रोशन किया, उसी राह पर उनका बेटा भी अब खेलों में परिवार और गाँव का मान बढ़ा रहा है। Baghpat News

    यह भी पढ़ें:– Gold Price: दीपावली पर सस्ता होगा सोना? जानिए निवेशकों के लिए क्या है बड़ा संकेत!