हमसे जुड़े

Follow us

27 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान फिट हो आमजन ज...

    फिट हो आमजन जागरूक करने साइकिल पर चली पुलिस

    Sri Ganganagar News
    Sri Ganganagar News: फिट हो आमजन जागरूक करने साइकिल पर चली पुलिस

    फिट इण्डिया मिशन के अन्तर्गत “संडे ऑन साइकिल अभियान का आयोजन

    श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज़)। Fit India Mission: भारत सरकार के फिट इंडिया मिशन के अन्तर्गत, पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा आज “संडे ऑन साइकिल अभियान का आयोजन किया गया। साईकिल रैली को डॉ. मंजू, जिला कलक्टर श्रीगंगानगर द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन श्रीगंगानगर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। साईकिल रैली रिजर्व पुलिस लाईन श्रीगंगानगर से प्रारम्भ होकर आजाद टाकीज, सर्किट हाउस रोड़ से होते हुए गंगा सिंह चौक, भगत सिंह चौक, बीरबल चौक, सुखाड़िया सर्किल, शिव चौक, चहल चौक से होते हुए मीरा चौक पर समाप्त हुई। साईकिल रैली में साईकिल रैली में पुलिस अधीक्षक डा. अमृता दुहन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रघुवीर शर्मा रामेश्वरलाल भी रैली में भाग लेने वालों के साथ साइकिल चलाकर गये। Sri Ganganagar News

    रैली में पुलिस स्टाफ, आमजन, छात्र-छात्राएं, दूर दी गंगानगर साईकिल क्लब, विक्रम ज्याणी मय रेड आर्ट टीम व अन्य साईकिल क्लबों के सदस्य सम्मिलित हुए। इसके अतिरिक्त जिला श्रीगंगानगर में वृत्त स्तर पर सादुलशहर, करणपुर, रायसिंहनगर, सूरतगढ़ व अनूपगढ़ में भी साईकिल रैलियां आयोजित की गई। अभियान के अन्तर्गत सर्वप्रथम 6 एएम से 7 एएम तक रिजर्व पुलिस लाईन श्रीगंगानगर में योग व जुम्बा का सैशन आयोजित किया गया। जिसमें योगाचार्य अजय मय टीम द्वारा उपस्थित पुलिस स्टाफ व आमजन को योग व जुम्बा करवाया गया। तत्पश्चात साईकिल रैली का आयोजन किया गया।

    साईकिल रैली का उद्देश्य सभी उम्र के लोगों को अपने दैनिक जीवन में फिटनेस को शामिल करने के लिए प्रोत्साहित करना है, जिससे भारत एक स्वस्थ राष्ट्र बन सके। युवाओं और नागरिकों से अपील है कि वे अपने व्यस्त जीवन में से रोजाना कम से कम आधा घंटा शारीरिक गतिविधियों के लिए निकालें। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है, और यह राष्ट्र निर्माण के लिए भी आवश्यक है। Sri Ganganagar News
    डॉ. अमृता दुहन, जिला पुलिस अधीक्षक

    यह भी पढ़ें:– Crime News: पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार