हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    Drowned: भोग चढ़ाने आया राजस्थानी युवक यमुना नदी में समाया

    Kairana News
    Kairana News: भोग चढ़ाने आया राजस्थानी युवक यमुना नदी में समाया

    यमुना में डूबे युवक का तीस घंटे बाद भी नही लगा कोई सुराग, सेल्फी लेते वक्त हुआ हादसा

    • मामले की सूचना पर यमुना नदी पर पहुंचे एसडीएम, सीओ, नायब तहसीलदार व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक, डूबे युवक की तलाश में चलाए जा रहे सर्च अभियान में तेजी लाने के दिये निर्देश

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: दोस्तों के साथ में अमावस्या का भोग चढ़ाने आया राजस्थानी युवक सेल्फी लेते वक्त यमुना नदी के गहरे पानी में समा गया। तीस घंटे बाद भी यमुना में डूबे युवक का कोई सुराग नही लगा है। वहीं, मामले की सूचना पर यमुना नदी पर पहुंचे एसडीएम, सीओ, नायब तहसीलदार व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने डूबे युवक की तलाश में चलाए जा रहे सर्च अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिये है। Kairana News

    विगत शनिवार को प्रातः साढ़े 11 बजे राजस्थान राज्य के जनपद जयपुर की तहसील शाहपुरा के गांव गोविंदपुरा बासडी निवासी रामेश्वर मीणा(26) अपने दोस्तों के साथ में यमुना नदी पर अमावस्या का भोग चढ़ाने के लिए आया था। युवक व उसके दोस्त बॉर्डर पर स्थित ब्रिज के पार हरियाणा की ओर यमुना में भोग चढ़ा रहे थे। बताया कि भोग चढ़ाने के पश्चात सेल्फी लेते वक्त युवक रामेश्वर पैर फिसलने से यमुना में जा गिरा। साथ खड़े दोस्तों ने यमुना में गिरते युवक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नही हो सके। देखते ही देखते युवक यमुना के गहरे पानी में समा गया। यमुना में डूबे युवक के दोस्तों ने मामले की सूचना यूपी-हरियाणा सीमा पर स्थित कोतवाली कैराना की पुलिस चौकी पर पहुंचकर दी, जिस पर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।

    उन्होंने प्राइवेट गोताखोरों को भी मौके पर बुलवा लिया तथा यमुना में डूबे युवक की तलाश शुरू कराई। हालांकि देर शाम तक भी युवक का सुराग नही लग सका। रविवार को भी डूबे युवक की तलाश में यमुना में सर्च अभियान चलाया गया। मामले की सूचना पर एसडीएम कैराना निधि भारद्वाज, सीओ श्यामसिंह, नायब तहसीलदार सतीश यादव व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री भी यमुना पर पहुंचे तथा हादसे की जानकारी हासिल की। उन्होंने यमुना में डूबे युवक की तलाश में चलाए जा रहे सर्च अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए है। नायब तहसीलदार सतीश यादव शाम छह बजे तक मौके पर डटे हुए थे। वही, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री ने बताया कि यमुना में डूबे युवक की तलाश में मोटरबोट के साथ चार-पांच प्राइवेट गोताखोरों को लगाया गया है।

    पानीपत में टाइल-पत्थर लगाने के लिए आया था युवक | Kairana News

    शनिवार को यमुना में डूबा राजस्थानी युवक टाइल-पत्थर लगाने का कार्य करता था। वह अपने दिव्यांग फूफा महेश मीणा के साथ पानीपत में भवनों में टाइल-पत्थर लगाने के लिए आया था। दोनों को राजस्थान निवासी ठेकेदार अनिल अपने साथ टाइल-पत्थर लगाने के काम के लिए लेकर आया था। यमुना पर हुए हादसे के वक्त ठेकेदार अनिल, फूफा महेश के अलावा दोस्त घनश्याम, कौशल व राजेन्द्र वर्मा भी युवक के साथ में थे। यमुना में डूबा युवक अविवाहित था। वह तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। युवक से बड़ी एक बहन व एक छोटा भाई है। युवक के पिता हरिनारायण मीणा गांव में ही कृषि कार्य करते है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– फिट हो आमजन जागरूक करने साइकिल पर चली पुलिस