हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी महिलाओं को सश...

    महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने को प्रतिबद्ध शासन-प्रशासन: डीएम

    Kairana News
    Kairana News: महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने को प्रतिबद्ध शासन-प्रशासन:डीएम

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: शुक्रवार को डीएम शामली अरविंद चौहान व एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह कोतवाली प्रांगण में स्थित मिशन शक्ति केंद्र के निरीक्षण पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने केंद्र पर मौजूद व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान डीएम ने कहा कि शासन व प्रशासन महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है। सरकार की महिला स्वावलंबन एवं उत्थान के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाएं धरातल पर कार्य कर रही है। उन्होंने मिशन शक्ति केंद्र के सम्बंध में जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र पर महिला इंस्पेक्टर के साथ पूरे स्टाफ की तैनाती की गई है। Kairana News

    केंद्र पर आई महिला फरियादियों से फीडबैक लिया गया है। उन्होंने पुलिस कार्रवाई पर संतोष जताया है। डीएम ने बताया कि जिला मुख्यालय से लेकर ग्राम स्तर तक के लगभग आठ विभागों के अधिकारी चौपाल आदि लगाकर महिलाओं की समस्याओं का निदान कर रहे है। साथ ही, उन्हें सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में बताया जा रहा है। डीएम ने कहा कि सरकार महिलाओं को सशक्त, स्वावलंबी व स्वस्थ्य बनाने के क्षेत्र में निरन्तर कार्य कर रही है। वहीं, एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण करके यहां आ रही महिला सम्बन्धी समस्याओं का अवलोकन किया गया है। मिशन शक्ति के तहत पुलिसकर्मी घर-घर जाकर व स्कूलों में चौपाल लगाकर महिलाओं व छात्राओं से संवाद स्थापित कर रहे हैं। Kairana News

    केंद्र पर ट्रिपल तलाक महिलाओं के पुनर्वास व काउंसलिंग की व्यवस्था को भी परखा गया है। उन्होंने कहा कि पूरे पुलिस महकमें को महिला सशक्तिकरण के कार्य में लगाया गया है। पुलिसकर्मी घर-घर पहुंचकर सरकार की योजनाओं एवं मंशा के प्रति महिलाओं को जागरूक कर रहे है। महिला पुलिसकर्मियों को भी फील्ड में रहने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान सीओ कैराना श्यामसिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री, अपराध निरीक्षक योगेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें:– Dengue: पटियाला में डेंगू का कहर, मरीजों की संख्या पहुंची 167