हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान पंडित नेहरू न...

    पंडित नेहरू ने किया देश की एकता-अखंडता बरकरार रखने का काम : दादरी

    Hanumangarh News

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती

    हनुमानगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 136वीं जयंती टाउन में रावतसर रोड स्थित डीसीसी कार्यालय में मनाई गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। डीसीसी अध्यक्ष सुरेन्द्र दादरी ने पंडित नेहरू को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि जवाहरलाल नेहरू भारत के प्रथम प्रधानमंत्री थे और स्वतंत्रता के पूर्व और पश्चात की भारतीय राजनीति में केन्द्रीय व्यक्तित्व थे। Hanumangarh News

    महात्मा गांधी के संरक्षण में, वे भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के सर्वोच्च नेता के रूप में उभरे। उन्होंने 1947 में भारत के एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में स्थापना से लेकर 1964 तक अपने निधन तक, भारत का शासन किया। वे आधुनिक भारतीय राष्ट्र-राज्य-एक सम्प्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, और लोकतांत्रिक गणतंत्र के वास्तुकार माने जाते हैं। कश्मीरी पंडित समुदाय के साथ उनके मूल की वजह से वे पंडित नेहरू भी बुलाए जाते थे, जबकि भारतीय बच्चे उन्हें चाचा नेहरू के रूप में जानते हैं। दादरी ने कहा कि नेहरू ने सत्य, एकता और शांति को बहुत महत्व दिया। वह एक सफल प्रशासक, महान चिंतक और साहित्यकार थे।

    उन्होंने प्रजातांत्रिक, धर्मनिरपेक्ष, बहुवादी और मजबूत भारत की नींव रखी। पंडित नेहरू में देश की जनता को समझने की गहरी समझ थी। सौम्यता, सरलता, सादगी और अपने विरोधियों को भी सम्मान देना उनकी आदत थी। जवाहरलाल नेहरू आर्थिक समानता लाने के लिए सदैव कटिबद्ध थे। देश की एकता और अखंडता को बरकरार रखने का काम पंडित नेहरू ने किया। लम्बे संघर्ष से मिली भारत की आजादी के लिए जवानी के 10 वर्ष ब्रिटिश सत्ता की जेलों में काट देने वाले नेहरू ने केवल आजादी का संहिताकरण कराकर दुनिया के सबसे बड़े संवैधानिक लोकतंत्र की संस्थापना का नेतृत्व ही नहीं किया, बल्कि भारत की व्यापक विविधता की कठिन चुनौती को ही, उसकी सबसे बड़ी ताकत बना दिया। देश उनके योगदान को कभी नहीं भुला सकता।

    कार्यक्रम में जिला प्रमुख कविता मेघवाल, पीसीसी सचिव मनीष मक्कासर, पीसीसी सदस्य भूपेन्द्र चौधरी, प्रेमराज नायक, संगठन महासचिव गुरमीत सिंह चन्दड़ा, उपाध्यक्ष जयदेव भिड़ासरा, जगदीश सिंह राठौड़, महामंत्री गुरदीप चहल, मीडिया प्रभारी जयराम ढुकिया, ओबीसी कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनमोहन सोनी, ब्लॉक अध्यक्ष संदीप सिद्धू, कृष्ण नेहरा, हरदत्त रणवां, मोहनलाल इन्दलिया, सुरेन्द्र वर्मा, हेतराम भाटी सेवादल, गोविन्द रैगर, पवन सिंहमार, हनीफ, विकास सैनी, विनोद गुरुसर सहित कई अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे। Hanumangarh News