शोर सुनकर आए पड़ोसियों को देखकर भागे, तीन नामजद
हनुमानगढ़। पूर्व से चली आ रही रंजिश के चलते घर में घुसे तीन जनों ने युवक के साथ मारपीट की। शोर-शराबा सुनकर आए परिवार व पड़ोस के लोगों को देखकर तीनों जने कार में सवार होकर भाग गए। इस संबंध में गोलूवाला पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। Hanumangarh News
पुलिस के अनुसार हरदीप सिंह (38) पुत्र टहल सिंह निवासी चक चार बीएलडब्ल्यू, खोथांवाली ने लिखित रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि उसकी ज्योत उर्फ नवजोत पुत्र नानक सिंह निवासी चक चार बीएलडब्ल्यू, ज्योति पुत्र वीरूसिंह व विक्रम पुत्र धर्मपाल शीला निवासी भगवानगढ़ के साथ पुरानी रंजिश चली आ रही है। 15 दिसम्बर की शाम करीब 6.15 बजे वह अपनी ढाणी में था और ढाणी का मुख्य दरवाजा बंद था।
अचानक ढाणी की दीवार के ऊपर से ज्योत उर्फ नवजोत कूदकर उसकी ढाणी के अन्दर आ गया तथा तुरन्त ही उसने ढाणी के बंद दरवाजे का खोल दिया। ढाणी का दरवाजा खुलते ही ढाणी के दरवाजे के आगे बाहर खड़े विक्रम व ज्योति भी ढाणी के अन्दर आ गए। जब उसने ज्योत उर्फ नवजोत से पूछा कि वह उसकी ढाणी की दीवार फांदकर अन्दर क्यों आया है तो इतना सुनते ही तीनों ने उसके साथ थाप-मुक्कों से मारपीट करनी शुरू कर दी।
उसने शोर मचाया तो घर में मौजूद उसका बड़ा भाई नाजम सिंह व माता गुरदीप कौर वहां आए तथा बीच-बचाव कर उसे इन लोगों से छुड़वाया। शोर-शराबा सुनकर पड़ोसी जोतराम पुत्र श्योकरण जाट तथा रूप सिंह पुत्र जंगीर सिंह भी आ गए। उन्हें देखकर ये लोग घर से भाग गए। जब ये थोड़ा ही आगे गए थे तो वहां पर बलतेज सिंह पुत्र जोरासिंह अपनी कार लिए खड़ा था। वह इन तीनों को अपनी कार में बैठाकर साथ ले गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच एएसआई विजेन्द्र कुमार को सौंपी। Hanumangarh News















