हमसे जुड़े

Follow us

23.9 C
Chandigarh
Monday, April 20, 2026
More
    Home देश Weather News:...

    Weather News: 27, 28, 29 को हरियाणा, पंजाब में कैसा रहेगा मौसम, मौसम विभाग ने कर दी भविष्यवाणी

    Weather News
    Weather News: 27, 28, 29 को हरियाणा, पंजाब में कैसा रहेगा मौसम, मौसम विभाग ने कर दी भविष्यवाणी

    Weather News: नई दिल्ली/हिसार सच कहूँ/संदीप सिंहमार। हरियाणा, पंजाब और राजस्थान ठंड के अलर्ट मोड में हैं, जहां शुष्क मौसम के बीच रात के तापमान में सामान्य से अधिक गिरावट हो रही है। इन राज्यों में शीत लहर और कोहरे की स्थिति बन रही है। राजस्थान में फतेहपुर सीकर मैदानी इलाकों में उत्तरभारत में सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पंजाब-हरियाणा में औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा। उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और ठंडी उत्तरी, उत्तरी-पश्चिमी हवाओं के कारण मैदानी भागों में ठिठुरन बढ़ी है। मौसम विज्ञान केंद्रों के अनुसार पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तरी राजस्थान के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है और अगले कुछ दिनों तक ठंड का प्रभाव बना रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटों के दौरान राजस्थान में मौसम शुष्क रहा, लेकिन जयपुर संभाग के कई जिलों में शीत लहर की स्थिति और कोटा संभाग में कोहरा बना रहा।

    पंजाब के विभिन्न जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से हल्का कम रहा, पर अभी भी मौसम विभाग के मानक के अनुसार अधिकांश स्थानों पर तापमान सामान्य के आसपास रहा। चंडीगढ़ शहर में न्यूनतम तापमान लगभग 6.9 डिग्री, अमृतसर में करीब 6.4 डिग्री, लुधियाना में 6.4 डिग्री और पटियाला में 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान फरीदकोट में 4.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

    हरियाणा में तापमान में तेज गिरावट | Weather News

    हरियाणा में पिछले 24 घंटों में औसत न्यूनतम तापमान में लगभग 2.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, हालांकि अधिकांश स्थानों पर यह अभी सामान्य के आसपास ही है। लेकिन हरियाणा के सोनीपत में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के दिल्ली, चंडीगढ़ और जयपुर केंद्रों के अनुसार आने वाले 2-3 दिनों तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर-पूर्वी राजस्थान में रात व सुबह के तापमान में हल्की और गिरावट हो सकती है, जिससे शीत लहर और घने कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है।