हमसे जुड़े

Follow us

42.4 C
Chandigarh
Saturday, April 25, 2026
More
    Home देश शाह सतनाम जी ...

    शाह सतनाम जी नगर की साध-संगत ने जरूरतमंदों के लिए सर्दी से बचने को वितरित किये कंबल

    Sirsa News

    ब्लॉक शाह सतनाम जी नगर की साध-संगत ने की 60 अति जरूरतमंदों की सहायता

    सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। परम पिता शाह सतनाम जी महाराज के पवित्र एमएसजी अवतार महीने की खुशी में पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा से साध-संगत निरंतर मानवता भलाई के कार्यों में जुटी हुई है। इसी कड़ी में ब्लॉक शाह सतनाम जी नगर की साध-संगत भी लगातार जरूरतमंदों की सहायता कर समाजसेवा की मिसाल पेश कर रही है। ब्लॉक की सेवादार बहनों ने शहर के विभिन्न इलाकों में रहने वाले 60 अति जरूरतमंद लोगों को सर्दी के मौसम से बचाने के लिए क्लॉथ बैंक मुहिम के तहत कंबल वितरित किए। Sirsa News

    इसके साथ ही फूड बैंक मुहिम के अंतर्गत जरूरतमंदों के लिए भोजन और राशन की भी व्यवस्था की गई, जिससे उन्हें दैनिक जरूरतों में राहत मिल सके। इतना ही नहीं सेवादारों ने इन लोगों को सामाजिक बुराइयों से दूर रहने के लिए प्रेरित करते हुए डैप्थ कैंपेन के तहत राम-नाम से भी जोड़ा। इस अवसर पर ब्लॉक की सच्ची प्रेमी समिति की सदस्य आशा इन्सां ने बताया कि यह सेवा कार्य पूज्य गुरु जी की पावन प्रेरणा से एमएसजी अवतार महीने की खुशी में किया गया है और आगे भी ऐसे मानवता भलाई के कार्य लगातार जारी रहेंगे। Sirsa News