हमसे जुड़े

Follow us

38.1 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More
    Home आध्यात्मिक दर्द से कराह ...

    दर्द से कराह रहे कुत्ते के बच्चे को परम पिता जी ने एक बोरी में लपेटकर कमरे में बैठा दिया

    Shah Satnam Ji Maharaj
    पूजनीय परम पिता शाह सतनाम जी महाराज

    MSG Maha Rahmokaram Month: एक बार सच्चे सतगुरु पूजनीय परम पिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज अपने गांव, पवित्र धरती श्री जलालआणा साहिब में अपने घर की ओर आ रहे थे (गुरुगद्दी से पहले)। रास्ते में एक कुत्ते का बच्चा दर्द से कराह रहा था। उस बेजुबान जीव की पीड़ा देखकर आप जी का हृदय दया से भर आया। ठंड से कांपते हुए उस जीव को उठाकर आप जी अपने घर ले आए। इसके बाद उसे स्नेहपूर्वक सहलाते हुए एक बोरी में लपेटकर कमरे में बैठा दिया।

    फिर आप जी ने गर्म पानी के साथ उसे दवाई पिलाई और दूध भी पिलाया। इसके पश्चात उस पर कंबल डाल दिया। अगले दिन सुबह जब देखा गया तो वह कुत्ते का बच्चा बिल्कुल स्वस्थ था और पूंछ हिलाकर अपना प्यार प्रकट कर रहा था। आप जी कभी अपने सुख की चिंता ना करते, बल्कि अन्य जीवों की परेशानियों और दुखों के निवारण में सदैव समर्पित रहते। MSG Maha Rahmokaram Month
    स्त्रोत: सच्चे रूहानी रहबर, भाग-2