हमसे जुड़े

Follow us

28 C
Chandigarh
Tuesday, March 3, 2026
More
    Home देश चौटाला माइनर ...

    चौटाला माइनर में अचानक दरार आ जाने से किसानों में मचा हड़कंप!

    Sirsa News
    चौटाला माइनर में अचानक दरार आ जाने से किसानों में मचा हड़कंप!

    करीब 20 एकड़ गेहूं की फसल जलमग्न, कड़ी मशक्कत के बाद भरी दरार

    गोरीवाला (सच कहूँ न्यूज)। खंड डबवाली के गांव जंडवाला बिश्नोईयां रकबे से गुजर रहे चौटाला माइनर में रविवार सुबह अचानक दरार आ जाने से करीब 20 एकड़ गेहूं की फसल जलभराव की चपेट में आ गई। खेतों में तेजी से पानी भरने लगा तो किसानों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही संबंधित विभाग के कर्मचारी व बेलदार मौके पर पहुंचे। किसानों के सहयोग से जेसीबी मशीन की सहायता से दरार को भरने का कार्य शुरू किया गया। Sirsa News

    करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दरार को अस्थायी रूप से बंद किया गया, हालांकि तेज पानी के बहाव के कारण बीच-बीच में रिसाव की स्थिति बनती रही। बेलदार जोगेंद्र ने बताया कि 47 नंबर बुर्जी के पास माइनर में टूट आई थी, जिससे पानी तेजी से साथ लगते खेतों में जा रहा था। फिलहाल माइनर में पानी सुचारु रूप से बह रहा है, लेकिन किसान एहतियातन टूटी जगह पर निगरानी रखे हुए हैं। प्रभावित किसान सुधीर सीगड़ ने प्रशासन से विशेष गिरदावरी कर उचित मुआवजा देने की मांग की है। Sirsa News