हमसे जुड़े

Follow us

22.6 C
Chandigarh
Tuesday, March 3, 2026
More
    Home देश डेरा श्रद्धाल...

    डेरा श्रद्धालुओं ने 15 वर्षीय मानसिक रूप से विक्षिप्त बच्चे को उसके परिजनों से मिलवाया

    Faridkot News
    Faridkot News: डेरा श्रद्धालुओं ने 15 वर्षीय मानसिक रूप से विक्षिप्त बच्चे को उसके परिजनों से मिलवाया

    परिवार ने भावुक होकर पूज्य गुरू जी और डेरा श्रद्धालुओं का जताया आभार

    • गुजरात से गलत ट्रेन में चढ़कर फरीदकोट पहुँचा था बच्चा

    फरीदकोट (सच कहूँ/गुरप्रीत पक्का)। Faridkot News: डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए जा रहे मानवता भलाई कार्यों की श्रृंखला के अंतर्गत मंगलवार को ब्लॉक फरीदकोट के सेवादारों ने एक 15 वर्षीय मानसिक रूप से अक्षम बच्चे को उसके माता-पिता से मिलवाकर सराहनीय सेवा कार्य किया। यह बच्चा पांच दिन पहले गलत ट्रेन में बैठकर गुजरात से फरीदकोट आ पहुँचा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार कृष्ण लाल पुत्र रमेश लालू, निवासी गांव खडोसा, जिला बनासकांठा (तहसील बाबरा), गुजरात, गलती से दूसरी ट्रेन में सवार हो गया और पंजाब के जिला फरीदकोट पहुँच गया। जब इस संबंध में डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालुओं को जानकारी मिली तो वे उसे फरीदकोट रेलवे स्टेशन से अपने साथ लेकर आए और मानवता भलाई केंद्र में सुरक्षित रखकर उसकी देखभाल की। Faridkot News

    इस दौरान प्रेमी सेवक बिट्टू इन्सां निवासी गांव चहल, गुरप्रीत इन्सां बिजली समिति तथा जसविंदर इन्सां मिस्त्री ने बच्चे की देखरेख की। सेवादारों ने बच्चे के परिजनों की तलाश शुरू की और संपर्क स्थापित किया। बातचीत के बाद बच्चे के पिता रमेश लालू, उसका मामा और भाई फरीदकोट स्थित मानवता भलाई केंद्र पहुँचे। वहाँ बच्चे को सही-सलामत उनके सुपुर्द कर दिया गया। इस अवसर पर बच्चे के पिता, भाई और मामा ने डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत तथा पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का हृदय से धन्यवाद किया। पूज्य गुरू जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि उनका बच्चा सही स्थान पर पहुँचने के कारण सुरक्षित मिल गया। परिवार की आँखों से खुशी के आँसू बह रहे थे। Faridkot News

    उन्होंने भावुक होकर कहा कि वे शब्दों में धन्यवाद व्यक्त नहीं कर सकते, क्योंकि सेवादारों ने उनके बच्चे को अपने बच्चों की तरह संभाला और उसे किसी प्रकार की तकलीफ नहीं होने दी। सच्चे नम्र सेवादार नरेंद्र सिंह इन्सां ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए जा रहे मानवता भलाई कार्यों के अंतर्गत मानसिक रूप से अक्षम बच्चे को उसके माता-पिता से मिलवाना भी एक बड़ी सेवा है। इसी भावना के तहत सेवादारों ने प्राथमिकता के आधार पर बच्चे को उसके परिवार के हवाले किया, ताकि वह सुरक्षित अपने घर लौट सके। इस मौके पर सच्चे नम्र सेवादार नरेंद्र सिंह इन्सां, हरप्रीत सिंह इन्सां, प्रेमी सेवक बिट्टू सिंह इन्सां निवासी गाँव चहल, गुरप्रीत सिंह इन्सां निवासी फरीदकोट, जसविंदर सिंह इन्सां निवासी फरीदकोट, संत राम इन्सां सहित अन्य सेवादार उपस्थित थे।

    यह भी पढ़ें:– Stray Dog ​​Attack: कुत्ते ने साढ़े 4 वर्षीय बच्चे को बुरी तरह से नोंचा, पांव पर गंभीर जख्म