कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: पुलिस ने चेकिंग के दौरान शराब तस्करी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से पांच लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके उसका चालान कर दिया है। एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार अवैध शराब तस्करी पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार रात्रि तीतरवाड़ा चौकी प्रभारी एसआई पवन चौधरी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस टीम ने तीतरवाड़ा में स्थित ईंट भट्ठे के सामने से गढ़ी रामकौर की ओर जाने वाले रास्ते से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार कर लिया, जिसके कब्जे से सफेद केन व बोतल से पांच लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम व पता सचिन निवासी ग्राम डुन्डूखेड़ा थाना कांधला बताया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करके उसका चालान कर दिया। Kairana News
यह भी पढ़ें:– Haryana Metro News: हरियाणा के इस जिले में आ रही है नई मेट्रो लाइन, लोगों को होगा फायदा, सूची जारी















