कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana Crime News: कोतवाली पुलिस ने एक दिन पूर्व ऊंचागांव में हुए जानलेवा हमले के मामले में नामजद एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त गंडासी व डंडा बरामद हुआ है। विगत बुधवार को प्रियांशु निवासी ऊँचागांव के ताऊ वीरसैन व तहेरे भाई निखिल के ऊपर गांव के ही अवनीश, अंकुर व अंशुल ने गाली-गलौच व मारपीट करते हुए जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से हमला कर दिया था, जिसमें सम्बंध में कोतवाली कैराना पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। Kairana Crime News
एसपी शामली ने आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कैराना को निर्देशित किया था। इसी क्रम में गुरुवार को एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार आपराधिक घटनाओं में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत तीतरवाड़ा चौकी प्रभारी एसआई पवन चौधरी व उनकी टीम ने जानलेवा हमले में वांछित आरोपी अवनीश निवासी ग्राम ऊंचागांव को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त गंडासी व डंडा बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने चालान करके जेल भेज दिया है। वहीं, चौकी प्रभारी का कहना है कि शेष आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा। Kairana Crime News
यह भी पढ़ें:– चकरोड काटने के विरोध पर किसान के साथ मारपीट व गाली-गलौच















