हमसे जुड़े

Follow us

31.6 C
Chandigarh
Friday, March 13, 2026
More

    Hanumangarh Crime News: धारदार कापा लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार

    Hanumangarh Crime News
    सांकेतिक फोटो

    मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबोचा, आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। Hanumangarh Crime News: जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए सदर थाना पुलिस ने एक युवक को धारदार कापा (हथियार) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार सहायक उप निरीक्षक जसकरण सिंह मय पुलिस जाप्ता इलाके में गश्त कर रहे थे। इस दौरान पक्कासहारणा के पास मुखबिर से सूचना मिली कि गुरुनानक नगर जेडीडब्ल्यू नहर के पास एक युवक हाथ में धारदार कापा लेकर लहरा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची तो एक युवक सड़क किनारे हाथ में कापा लिए दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर छिपने का प्रयास करने लगा। Hanumangarh Crime News

    पुलिस ने उसे काबू कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम सौरभ उर्फ अर्जुन (20) पुत्र रहीश कुमार जाट निवासी वार्ड नम्बर 4, गांव नाथवाना पीएस संगरिया बताया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक लोहे का धारदार कापा बरामद किया। आरोपी से हथियार रखने का लाइसेंस या परमिट मांगा गया, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने कापा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच सहायक उप निरीक्षक जगदीश प्रसाद को सौंपी गई। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में एएसआई जसकरण सिंह, हैड कांस्टेबल लक्ष्मीनारायण, कौशल्या व पंकज शामिल रहे। Hanumangarh Crime News

    यह भी पढ़ें:– Rupee News: 10,20, 50 नोटों को लेकर केन्द्र सरकार का आया बड़ा बयान, जल्दी पढ़ेेंं