कैराना। कस्बे के मोहल्ला आलकलां वार्ड संख्या-06 के निवासी दीपक कुमार पाहिवाल को उत्तर-प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ (Uttar Pradesh Safai Karamchari Sangh) का शामली जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। संगठन के प्रमुख महामंत्री अशोक कुमार वाल्मीकि ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। साथ ही, संगठन के उद्देश्य व नियमानुसार कार्य करने तथा अधीनस्थ कमेटी गठित करने हेतु निर्देशित किया गया है। Kairana News
दीपक पाहिवाल के जिलाध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर परिजनों, रिश्तेदारों व शुभ चिंतकों में हर्ष व्याप्त है। उन्हें शुभकामनाएं ज्ञापित किए जाने का सिलसिला बरकरार है। वहीं, दीपक पाहिवाल ने भी संगठन के विस्तार व संगठन से जुड़े कर्मचारियों के हितों की बात प्रमुखता से उठाए जाने की प्रतिबद्धता जताई है। दीपक पाहिवाल इससे पूर्व उत्तर-प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के कैराना शाखा अध्यक्ष रहे है। Kairana News















