हमसे जुड़े

Follow us

38.1 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More
    Home देश CBSE 10th Res...

    CBSE 10th Results 2026: एमएसजी हाइटेक गुरुकुल तारानगर की कोमल कंवर ने किया कमाल

    Taranagar News
    CBSE 10th Results 2026: एमएसजी हाइटेक गुरुकुल तारानगर की कोमल कंवर ने किया कमाल

    CBSE 10th Results 2026: तारानगर (सच कहूँ/बुधराम वर्मा)। सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में एक बार फिर छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया है। राजस्थान के छोटे से कस्बे तारानगर में स्थित एमएसजी हाईटेक गुरुकुल गर्ल्स स्कूल की छात्राओं ने उत्कृष्ट परिणाम देकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय की होनहार छात्रा कोमल कंवर पुत्री कुंदन सिंह राठौड़ ने 97.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। Taranagar News

    विद्यालय की प्रिंसिपल हिमांशु रानी ने जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा 10वीं में कुल 35 छात्राएं अध्ययनरत थीं, जिनमें से 6 छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जबकि 16 छात्राओं ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। इस प्रकार विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा जो संस्थान की गुणवत्ता शिक्षा को दर्शाता है। Taranagar News