हमसे जुड़े

Follow us

38.1 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More
    Home देश संगरिया के से...

    संगरिया के सेवादार लावारिस हालत में घूमते रमेश के लिए बने फरिश्ता, पहचान की अपील

    संगरिया के सेवादार लावारिस हालत में घूमते रमेश के लिए बने फरिश्ता, पहचान की अपील

    बेसहारा मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक को दिया सहारा

    Insaniyat Campaign: संगरिया (सच कहूँ/सुरेन्द्र जग्गा)। डेरा सच्चा सौदा की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादारों ने एक बार फिर इंसानियत का फर्ज निभाया है। सेवादारों ने बताया कि हनुमानगढ़ रोड पर लावारिस हालत में मिले करीब 30 वर्षीय एक मानसिक रूप से परेशान युवक को सेवादारों ने न केवल सुरक्षित रेस्क्यू किया, बल्कि उसे नया जीवन भी दिया है। सेवादार इंद्रसेन इन्सां और गौरव इन्सां ने युवक को देखा जो कि भूख-प्यास से व्याकुल था और उसके कपड़े गंदगी से लथपथ थे। सूचना मिलते ही संगरिया ब्लॉक के सेवादार मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित करने के बाद उसे ‘मानवता भलाई केंद्र’ ले आए। Sangaria News

    मोबाईल नंबर जारी कर मांगा युवक के बारे में जानकारी देने का सहयोग

    केंद्र में सेवादारों ने युवक की कटिंग, शेविंग करवाकर उसे नहलाया और नए कपड़े पहनाए। उचित देखरेख और उपचार के बाद युवक की स्थिति में सुधार हुआ है और उसने अपना नाम रमेश बताया है। हालांकि, वह अभी अपने घर का पता बताने की स्थिति में नहीं है। सेवादार महेश गोयल इन्सां ने बताया कि गुरु जी की प्रेरणा से अब तक सैकड़ों लोगों को उनके परिवारों से मिलाया जा चुका है।

    इस सेवा कार्य में लालचंद इन्सां, महेश गोयल, अमरा राम, सुखदेव इन्सां, लवली इन्सां, अमरनाथ पेंटर व सुरेन्द्र जग्गा जुटे हुए हैं। सेवादारों ने युवक की फोटो व हेल्पलाईन नंबर जारी कर आमजन से अपील करते हुए कहा है कि यदि इस युवक के बारे या इसके परिजनों के बारे में कोई भी जानकारी हो तो 9413714295, 9413514414, 8005630276 पर जानकारी दें ताकि युवक को इसके घर तक पहुंचाया जा सके। Sangaria News