हमसे जुड़े

Follow us

38.5 C
Chandigarh
Saturday, April 18, 2026
More
    Home देश नरवाना में दो...

    नरवाना में दो मेडिकल स्टोर सील, मालिक मौके से गायब

    Narwana
    Narwana नरवाना में दो मेडिकल स्टोर सील, मालिक मौके से गायब

    नरवाना, गुलशन चावला। ड्रग कंट्रोलर रूबी शर्मा ने आज उच्च ड्रग कंट्रोलर के निदेर्शानुसार मोहित शर्मा मेड़किल आॅफिसर नरवाना,राकेश शर्मा डिप्टी सुपरीडेंट,सदर पुलिस से महावीर प्रसाद व गांव के पंच के साथ टीम गठित करके कर्मगढ़ गांव में 2 मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। जांच के दौरान दोनों दुकानों के मालिक मौके पर मौजूद नहीं मिले, जिसके चलते विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों मेडिकल स्टोर को सील कर दिया। बताया जा रहा है दोनों को पास लाइसेंस नही है ड्रग कंट्रोलर ने साफ किया है कि दुकान मालिकों की मौजूदगी में दोबारा जांच की जाएगी और नियमों के तहत आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और अन्य मेडिकल स्टोर संचालकों में भी सतर्कता बढ़ गई है।