सोशल मीडिया से दूरी, मेहनत से हासिल किया टॉप मुकाम
- डॉक्टर बनने का सपना, जींद टॉपर बन चमकी कनक मोर
जींद (सच कहूँ/गुलशन चावला)। Jind News: बेटियाँ आज किसी भी क्षेत्र में बेटों से पीछे नहीं हैं। और इसका ताजा उदाहरण बनी हैं जींद जिले के नरवाना की बेटी कनक मोर जिसने सीबीएसई की 10वीं परीक्षा में जिला जींद में टॉप कर पूरे इलाके का नाम रोशन किया है। कनक की इस उपलब्धि के बाद जहां उसे बधाई देने वालों का तांता लगा है। वहीं स्कूल में उसे मेडल पहनाकर सम्मानित भी किया गया। कनक के टॉप करने की सूचना मिलते ही घर पर बधाई देने वालो का तांता लग गया।
उसका सपना है कि वह आगे चलकर डॉक्टर बने और समाज की सेवा करे | Jind News
नरवाना की रहने वाली कनक मोर ने कड़ी मेहनत और अनुशासन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। कनक ने बताया कि वह रोजाना 7 से 8 घंटे पढ़ाई करती थी और सफलता के लिए उसने सोशल मीडिया से भी दूरी बना ली थी। उसका सपना है कि वह आगे चलकर डॉक्टर बने और समाज की सेवा करे।
लगन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है
कनक की इस सफलता पर उसके परिवार में खुशी का माहौल है। कनक की मां सुनीत मोर ने बताया कि उन्हें अपनी तीनों बेटियों पर गर्व है। कनक की एक बहन बीटेक कर रही है जबकि बड़ी बहन डॉ. सृष्टि एमडी की तैयारी में जुटी हुई हैंङ्घ परिवार का कहना है कि मेहनत और लगन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
मम्मी ने ही पालन पोषण किया
वहीं कनक ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी मां और दोनों बहनों को दिया है। उसके पिता का स्वर्गवास होने के बाद उनकी मम्मी ने ही पालन पोषण किया है उसकी बड़ी बहन डॉ. सृष्टि का कहना है कि जब भी कनक को पढ़ाई में कोई परेशानी आती थी, तो वह उसे मोटिवेट करती थी। परिवार के सहयोग और सही मार्गदर्शन ने ही कनक को इस मुकाम तक पहुंचाया है। Jind News















