हमसे जुड़े

Follow us

38.5 C
Chandigarh
Saturday, April 18, 2026
More
    Home देश हनुमानगढ़ के म...

    हनुमानगढ़ के मोहित गोदारा ने आरएएस में हासिल की 85वीं रैंक

    Hanumangarh News

    सेल्फ स्टडी से पाई सफलता, परिवार व जिले में खुशी की लहर

    RAS Final Results: हनुमानगढ़। प्रदेश की प्रतिष्ठित आरएएस (राजस्थान प्रशासनिक सेवा) परीक्षा का परिणाम शनिवार को जारी होते ही जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। कड़ी मेहनत और लगन के दम पर युवाओं ने सफलता हासिल की है। इसी कड़ी में हनुमानगढ़ जंक्शन के सिविल लाइंस निवासी मोहित गोदारा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 85वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। मोहित की इस उपलब्धि से उनके परिवार, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह है। उनके पिता हेमंत गोदारा राजस्थान पुलिस में एएसआई पद पर कार्यरत हैं और वर्तमान में हनुमानगढ़ के महिला पुलिस थाना में पदस्थापित हैं। Hanumangarh News

    बेटे की सफलता पर परिवारजनों ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की, वहीं आसपास के लोग भी बधाई देने उनके निवास पहुंच रहे हैं। मोहित की सफलता की खास बात यह है कि उन्होंने यह मुकाम सेल्फ स्टडी के दम पर हासिल किया है। स्कूल समय से ही वे पढ़ाई में अव्वल रहे और प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति उनका रुझान बना रहा। बारहवीं के बाद स्नातक के साथ ही उन्होंने आरएएस की तैयारी शुरू कर दी थी। नियमित अध्ययन, अनुशासन और स्पष्ट लक्ष्य के चलते उन्होंने यह सफलता प्राप्त की।

    सही रणनीति के साथ तैयारी की जाए तो बिना कोचिंग के भी बड़ी परीक्षाओं में सफलता पाई जा सकती है

    मोहित का मानना है कि दृढ़ संकल्प और सही रणनीति के साथ तैयारी की जाए तो बिना कोचिंग के भी बड़ी परीक्षाओं में सफलता पाई जा सकती है। उनके पिता हेमंत गोदारा के अनुसार, मोहित बचपन से ही पढ़ाई को लेकर गंभीर रहे और अपने लक्ष्य को लेकर हमेशा स्पष्ट थे। मोहित ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका लक्ष्य एक जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी बनकर आमजन की सेवा करना है, खासकर समाज के कमजोर वर्गों के लिए काम करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। मोहित की इस उपलब्धि से जिले के युवाओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने की प्रेरणा इस सफलता से मिल रही है। विभिन्न सामाजिक संगठनों और शिक्षाविदों ने भी मोहित को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। Hanumangarh News