हमसे जुड़े

Follow us

34.2 C
Chandigarh
Monday, April 20, 2026
More

    ‘अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा सरकार की योजनाओं का लाभ’

    Kairana News
    Kairana News: 'अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा सरकार की योजनाओं का लाभ'

    शिवाजी यादव को सौंपा गया कैराना एसडीएम का चार्ज, वर्ष-2023 बैच के प्रांतीय सिविल सेवा(पीसीएस) के युवा अधिकारी है शिवाजी

    • नवनियुक्त एसडीएम का स्पष्ट संदेश, भ्रष्टाचार के मामले पर रहेगी ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ की नीति, पीड़ितों को न्याय दिलाने की रहेगी प्रतिबद्धता

    कैराना (सच कहूँ/संदीप इन्सां)। Kairana News: प्रांतीय सिविल सेवा(पीएसीएस) के युवा अधिकारी शिवाजी यादव को कैराना तहसील का एसडीएम बनाया गया हैं। उन्होंने सोमवार को कैराना पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। नवनियुक्त एसडीएम ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी व जनहितकारी योजनाओं का लाभ समाज में अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिलाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। Kairana News

    जिला मुख्यालय से जनपद की तीनों तहसीलों में तैनात शीर्ष अधिकारियों के क्षेत्र बदले गए है। 18 अप्रैल को जिलाधिकारी शामली के कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, एसडीएम कैराना निधि भारद्वाज को सदर तहसील में उपजिलाधिकारी का कार्यभार सौंपा गया है, जबकि उनके स्थान पर ऊन तहसील में एसडीएम न्यायिक के पद पर तैनात शिवाजी यादव को कैराना भेजा गया है। कैराना में एसडीएम न्यायिक के पद पर तैनात विनय प्रताप सिंह भदौरिया को एसडीएम ऊन बनाया गया है। वहीं, सदर एसडीएम अर्चना शर्मा को ऊन में उपजिलाधिकारी न्यायिक का जिम्मा सौंपा गया है। संदीप त्रिपाठी को एसडीएम ऊन से एसडीएम न्यायिक कैराना बनाया गया है।

    प्रांतीय सिविल सेवा के वर्ष-2023 बैच के अधिकारी है शिवाजी | Kairana News

    कैराना एसडीएम बनाए गए शिवाजी यादव प्रांतीय सिविल सेवा(पीएसीएस) के वर्ष-2023 बैच के युवा अधिकारी है। चयन के पश्चात डिप्टी कलेक्टर के पद पर उनकी पहली तैनाती जनपद शामली में हुई थी। एक वर्ष के प्रशिक्षण काल के उपरांत उन्हें जनपद की ऊन तहसील में एसडीएम न्यायिक के पद पर तैनात किया गया। जहां पर उन्होंने करीब सात माह तक अपनी सेवाएं प्रदान की। शिवाजी यादव इससे पूर्व करीब आठ वर्षों तक नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक(कैग) में सीनियर ऑडिटर के पद पर काम कर चुके है।

    निष्पक्ष एवं ईमानदार छवि के अधिकारी है शिवाजी यादव

    नवनियुक्त कैराना एसडीएम शिवाजी यादव मूलरूप से जनपद गाजीपुर की जखनियां तहसील के गदईपुर गांव के निवासी बताए गए है। नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक(कैग) में सीनियर ऑडिटर के पद पर तैनाती के दौरान ही उनके मन में सिविल सेवा में जाने के विचार ने जन्म लिया। इसके पश्चात कुछ बेहतर करने के जज्बे ने उन्हें सफलता दिलाई और वह वर्ष-2023 बैच के प्रांतीय सिविल सेवा के अधिकारी बने। शिवाजी यादव निष्पक्ष व ईमानदार छवि के लोकसेवक बताए गए है। उन्होंने कार्यभार संभालते से स्पष्ट किया है कि वह किसी भी स्तर के भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नही करेंगे। साथ ही, तहसील मुख्यालय पर तैनात मातहतों को व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर टीम भावना के रूप में काम करने का आह्वान किया है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– गुरुग्राम में घरेलू झगड़े में पति ने पत्नी की हत्या कर की आत्महत्या