
रामराज (सच कहूँ/कोमल प्रजापति)। World Earth Day: स्थित दशमेश पब्लिक स्कूल के प्रांगण में 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर एक प्रेरणादायक एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय की डायरेक्टर डॉ. सिम्मी सहोता एवं प्रधानाचार्य आमिर खान ने किया, जिसमें सभी शिक्षकगण और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। Ramraj News
कार्यक्रम की शुरुआत पौधारोपण से की गई, जिसमें डायरेक्टर डॉ. सिम्मी सहोता और प्रबंधक सरदार जसवंत सिंह सहोता ने विद्यालय परिसर में पौधे लगाए। इस दौरान बच्चों को अपने घर और आसपास कम से कम पांच-पांच पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि पर्यावरण संरक्षण में सभी अपनी जिम्मेदारी निभा सकें।प्रधानाचार्य आमिर खान ने अपने संबोधन में कहा कि प्राकृतिक संसाधनों का अत्यधिक दोहन भविष्य के लिए गंभीर संकट बन सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को “Reduce, Reuse और Recycle” के सिद्धांत को अपने जीवन में अपनाने की सलाह दी और पर्यावरण को बचाने के लिए छोटे-छोटे प्रयासों के महत्व को समझाया। Ramraj News
इस अवसर पर विद्यालय के कोऑर्डिनेटर स्वाति अरोड़ा, मनजोत कौर, हर्षिका अरोड़ा, कोमल राणा, दीप्ति शर्मा, गुरजीत कौर, ज्योति, खुशबू, मोनिका, धनवीर सिंह, प्रशांत कुमार, प्रवेश कुमार, सुशील कुमार, सूरज जैन, विजय कुमार, निखिल आर्य, अशोक कुमार सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। Ramraj News
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और धरती को बचाने का संदेश दिया गया।
यह भी पढ़ें:– एक्शन में आए एसडीएम शिवाजी यादव, गौशालाओं में व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश














