हमसे जुड़े

Follow us

42.4 C
Chandigarh
Saturday, April 25, 2026
More
    Home सरसा माधोसिंघाना म...

    माधोसिंघाना में ग्रामीण वेशभूषा में नजर आए IAS दीपांशु जिंदल, युवाओं को दिया ये मंत्र

    Sirsa News
    माधोसिंघाना में ग्रामीण वेशभूषा में नजर आए IAS दीपांशु जिंदल, युवाओं को दिया ये मंत्र

    माधोसिंघाना में प्रेरणा संगोष्ठी, बेटियों की शिक्षा व अनुशासन पर जोर

    सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। गांव माधोसिंघाना के पंचायत भवन में 2025 में आॅल इंडिया रैंक 38 हासिल कर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में चयनित दीपांशु जिंदल के सम्मान में अभिनंदन समारोह व युवा प्रेरणा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों विद्यार्थी, महिलाएं और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस दौरान पाजामा-कुर्ता व घाघरा (तिवल) में सजे आईएएस दंपती विजयवर्धन-रीतिका ने पहुंचकर कार्यक्रम में ग्रामीण संस्कृति की छटा बिखेरी। विजयवर्धन सारस्वत ने अपने संबोधन में नियत, निश्चय, नियम, निरंतरता और नीति जैसे पांच मूल मंत्रों को सफलता का आधार बताते हुए युवाओं को अनुशासन और आत्मनियंत्रण अपनाने की सलाह दी। Sirsa News

    सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता | Sirsa News

    उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता और लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करना ही कामयाबी की कुंजी है। आईएएस रीतिका ने ग्रामीण संस्कृति और संस्कारों को महत्व देते हुए कहा कि समाज की प्रगति के लिए बेटियों और बहुओं को आगे बढ़ने के अवसर देना जरूरी है। उन्होंने अभिभावकों से बेटियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की। सम्मानित अतिथि दीपांशु जिंदल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने स्वर्गीय माता-पिता, शिक्षकों और बड़ी बहन को देते हुए कहा कि सही दिशा में की गई मेहनत, गुरुजनों का सम्मान और सकारात्मक सोच ही सफलता दिलाती है। उन्होंने युवाओं को धैर्य और निरंतर प्रयास बनाए रखने का संदेश दिया।

    इस अवसर पर ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने दीपांशु जिंदल का फूल-मालाओं व स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया। उनके आगमन पर गांव के प्रवेश द्वार से मयूर चौक होते हुए ई-लाइब्रेरी तक स्वागत जुलूस जैसा माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को प्रेरित करना और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार जताया। इस मौके पर पूर्व सरपंच पवन बैनीवाल, वर्तमान सरपंच विनोद जांदू, गौशाला प्रधान नरेश कस्वां, पीएमश्री प्राचार्य राजेंद्र भादु, विजय सिंह बैनीवाल, भारत भूषण धायल, मोहन सोनी, कवि जगदीश शर्मा, रेणु डूडी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र डूडी ने किया। Sirsa News