हमसे जुड़े

Follow us

42.4 C
Chandigarh
Saturday, April 25, 2026
More

    Hanumangarh School Timing Change: हनुमानगढ़ में भीषण गर्मी के चलते बदला स्कूलों का समय, अब 12 बजे तक लगेंगी कक्षाएं

    Hanumangarh School Timing Change: हनुमानगढ़। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और लू को देखते हुए जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. खुशाल यादव ने स्कूलों के समय में बदलाव के आदेश जारी किए हैं। नए आदेश के अनुसार, हनुमानगढ़ जिले में संचालित समस्त राजकीय एवं गैर-राजकीय विद्यालयों में कक्षा नर्सरी से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए विद्यालय का समय अब प्रातः 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक रहेगा। यह व्यवस्था 27 अप्रैल 2026 से सत्रांत तक लागू रहेगी। Hanumangarh News

    वहीं कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ का समय पूर्व की भांति यथावत रहेगा। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को आदेश की अक्षरशः पालना सभी स्कूलों में सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिला कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि आदेश की अवहेलना करने वाले राजकीय या गैर-राजकीय विद्यालयों के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से सभी संस्था प्रधानों, ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों एवं संबंधित विभागों को सूचनार्थ एवं पालनार्थ भेज दिया गया है।