सहरसा। (सच कहूँ न्यूज़)। Blood Donation: बिहार के सहरसा जिले के गांव कानपुर के निवासी जयकिशोर पंडित इन्सां ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। उन्होंने 23वीं बार रक्तदान कर समाज में सेवा और समर्पण का अनूठा उदाहरण स्थापित किया है।
युवाओं के लिए बने प्रेरणा स्रोत
कम उम्र में ही लगातार रक्तदान करना अपने आप में बड़ी बात है। जयकिशोर पंडित इन्सां का यह कदम न सिर्फ जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी साबित हो रहा है, बल्कि युवाओं को भी समाजसेवा के लिए प्रेरित कर रहा है।
रक्तदान: सबसे बड़ा दान
रक्तदान को महादान कहा जाता है, क्योंकि इससे किसी की जान बचाई जा सकती है। हर बार रक्तदान करके जयकिशोर पंडित इंसा ने यह साबित किया है कि अगर इरादा मजबूत हो तो कोई भी व्यक्ति समाज में बड़ा बदलाव ला सकता है।
समाज में बढ़ रही जागरूकता
ऐसे प्रयासों से लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ती है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में जहां अभी भी लोग रक्तदान को लेकर संकोच करते हैं, वहां जयकिशोर जैसे युवा सकारात्मक सोच को बढ़ावा दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें:– Fake Oxytocin Injection: हिसार में नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने का भंडाफोड़, मेडिकल स्टोर और सप्लायर पर कार्रवाई















