हनुमानगढ़। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग उपखंड हनुमानगढ़ जंक्शन ने शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं से पानी के बिल समय पर जमा करवाने की अपील की है। सहायक अभियंता दीपक गोदारा ने बताया कि फरवरी 2026 से मार्च 2026 (कुल 2 माह) के पानी के बिल जारी कर दिए गए हैं। यह बिल सेक्टर नंबर 6, हुडको कॉलोनी, सेक्टर नंबर 9, सुरेशिया, 100 फीट रोड, चूना फाटक, बिजली कॉलोनी, सभी सरकारी आवास/कॉलोनियां, गांधीनगर, भट्टा कॉलोनी, धानमंडी (जोन ए) व श्रीगंगानगर रोड क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए जारी किए गए हैं। Water Bill News
उन्होंने बताया कि चेक के जरिए भुगतान की अंतिम तिथि 7 मई जबकि नकद भुगतान की अंतिम तिथि 12 मई निर्धारित की गई है। उपभोक्ताओं से आग्रह किया गया है कि वे समय रहते अपना पानी का बिल विभागीय कार्यालय या नजदीकी ई-मित्र केन्द्र से खाता संख्या के माध्यम से प्राप्त कर भुगतान कर दें तथा रसीद अवश्य लें। विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि बकाया बिल होने पर बिना किसी पूर्व सूचना के जल कनेक्शन विच्छेद कर दिया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित उपभोक्ता की होगी। Water Bill News















